ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जोधपुर आईजी विकास कुमार द्वारा जोधपुर रेंज में चलाये जा रहे ऑपरेशन सपोलिया के तहत जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन पर सांचौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू और सांचौर सहायक पुलिस अधीक्षक एवम् वृत्ताधिकारी कांबले शरण गोपीनाथ के निकट सुपरविजन में सांचौर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह द्वारा जालोर जिले की सांचौर पुलिस द्वारा मुख्य चार रास्ते पर यातायात कर्मी जगदीश प्रसाद की कल रानीवाड़ा रोड़ पर अपनी ड्यूटी के दौरान एक काले रंग की क्रेटा गाड़ी जिसके शीशों पर काली फिल्म लगी हुई थी। जो एलआईसी चौराहे से मुख्य चार रास्ता की तरफ आ रही थी, जिस पर ड्यूटी पर तैनात जगदीश प्रसाद कांस्टेबल द्वारा उक्त कार को अपनी ड्यूटी पर होने के दौरान रोकने का ईशारा किया, तो कार चालक ने कार का थोड़ा शीशा नीचे किया तब कांस्टेबल द्वारा कार के शीशे पर दाहिना हाथ रखकर काले शीशे लगाने को लेकर चालक से बात की। तब कार चालक ने कार का शीशा बंद कर तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए रानीवाड़ा रोड़ की तरफ भाग गया।
जिससे ड्यूटी पर तैनात यातायात कांस्टेबल जगदीश प्रसाद को चोट आई, इसके बाद कार चालक द्वारा कार को तेज गति एवम् लापरवाही से चलाने के कारण शम्भूलाल पुत्र लाखाराम जाति गुर्जर निवासी माखुपुरा सांचौर की इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी को टक्कर मारी। जिससे शम्भु लाल स्कूटी सहित नीचे गिर गये।
स्कूटी चालक के नीचे गिरने से उसे चोटें भी आई।
सांचौर पुलिस द्वारा आरोपी रमेश पुत्र भीखाराम जाति बिश्नोई उम्र 21 साल निवासी भाखरीवाला थाना रोहिट जिला पाली खिलाफ प्रकरण संख्या 316 दिनांक 26.06.2025 बीएनएस की धारा 121(1), 132, 281, 125, 125(क) में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में नैनाराम सहायक उपनिरीक्षक, पारसाराम हैड कांस्टेबल, मांगाराम कांस्टेबल और आरोपी को पकड़ने में मांगाराम कांस्टेबल की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
सांचौर मुख्य चार रास्ते पर क्रेटा गाड़ी से दशहत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में ही किया गिरफ्तार…
Date:



