ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर।
सांचौर में भाजपा ने निकाली तिरंगा रैली, जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी, पूर्व सांसद देवजी एम पटेल सहित कई भाजपाईयों ने लिया भाग।
तिरंगा रैली को व्यापार मंडल, बार एसोसिएशन सहित अन्य संगठनों ने दिया समर्थन
Operation Sindoor:- आज सांचौर में भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के बाद देश भर में भाजपा द्वारा तिरंगा रैली निकाली जा रही है। इसी क्रम में आज सांचौर में बीजेपी द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
तिरंगा रैली का शुभारंभ राब बल्लुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया, इसके बाद रैली सांचौर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर विवेकानंद सर्किल पहुंची जहां पर भाजपाईयों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली का समापन हुआ।

भाजपा की तिरंगा रैली को व्यापार मंडल सहित कई संगठनों ने दिया समर्थन-
भाजपा की तिरंगा रैली को शहर के व्यापार संघ, बार ऐसोसिएशन, निजी डॉक्टर ऐसोसिएशन सहित अनेक संगठन के पदाधिकारियों ने अपना पूर्ण समर्थन दिया।
ऑपरेशन सिंदूर ने पूरे विश्व में भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया- सांसद लुंबाराम चौधरी-
रैली में जालोर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने पूरे विश्व में भारत का नाम गौरवान्वित किया है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सेना को ऑपरेशन की छूट देकर जो कार्य किया है वो ऐतिहासिक है।
पहलगांव में हुए घटनाक्रम के विरोध में पूरा देश एकजुटता के साथ खड़ा नजर आया।

जालोर भाजपा ज़िलाध्यक्ष बोले- पूरे जिले में निकाली जा रही है तिरंगा रैली-
जालोर जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने कहा कि पूरे जिले में जगह-जगह तिरंगा यात्रा का आयोजन हो रहा है, जिसमें देश के सैनिकों के प्रति जो सम्मान की भावना लोगों में है वो हमारे देश की एकजुटता को दर्शाती है।
देश के सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देकर पाकिस्तान की नापाक हरकत को उजागर किया है।।वो हम सभी भारतीय के लिए गर्व की बात है ।

पूर्व सांसद देवजी पटेल बोले मोदी के नेतृत्व में आधुनिकता का उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर-
पूर्व सांसद देवजी एम पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल में सेना के लिए जो आधुनिकीकरण हुआ है जिसके फलस्वरूप आज इस परिस्थितियों का मुकाबला हमने बड़ी बहादुरी से किया और पाकिस्तान को घुटनों के बल गिरा दिया है।
आज की हमारी सेना पाकिस्तान में घुस कर आतंकियों के ठिकानों को खत्म कर रही है एवं आतंकियों को मौत के घाट उतारा जा रहा है।
पटेल ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर को सिर्फ विराम दिया गया है, अगर पाकिस्तान कोई भी तुच्छ हरकत करता है तो उसको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
पूर्व ज़िलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोले- भारतीय सेना सीमा पर ढाल बनकर खड़ी है-
पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने कहा कि देश की सेना सीमा पर हमारी रक्षक बनकर हमारी ढाल बनकर खड़ी है।
हमे हमारे आस-पास रहने वाले सेना के नौजवान बंधुओं को सम्मान देना है, एवं उनके परिवार के साथ हर परिस्थितियों में साथ रहकर उनका हौंसला बढ़ाना है ।
देश के आधुनिक हथियारों के कारण पूरे विश्व में भारत का नाम गर्व के साथ लिया जा रहा है।

तिरंगा रैली में भाजपा के कार्यकर्ता सहित अन्य गणमान्य लोगों ने की शिरकत-
तिरंगा यात्रा के दौरान शहर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, एवम् कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



