https://news9rajasthan.com/?p=748&preview=true सांचौर के पीडब्ल्यूडी रोड स्थित जाट समाज धर्मशाला में वीर तेजाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण और बालिका छात्रावास का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में छात्र नेता निर्मल चौधरी, बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और जालोर सांसद लुंबाराम चौधरी मुख्य अतिथि थे।

https://news9rajasthan.com/?p=748&preview=true समारोह की शुरुआत धार्मिक विधि-विधान से हुई। इसके बाद बालिका छात्रावास का उद्घाटन किया गया। ये छात्रावास ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए सुरक्षित आवास सुविधा प्रदान करेगा।
https://news9rajasthan.com/?p=748&preview=true जाट समाज अध्यक्ष लक्ष्मण जाट ने बताया कि छात्रावास बेटियों की शिक्षा के लिए समर्पित है। छात्र नेता निर्मल चौधरी ने कहा कि बेटियों की शिक्षा में निवेश समाज की असली उन्नति है। सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि तेजाजी महाराज नैतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। सांसद लुंबाराम चौधरी ने इस पहल को समाज को शिक्षित और संगठित बनाने का माध्यम बताया।
https://news9rajasthan.com/?p=748&preview=true कार्यक्रम में जीवाराम चौधरी, रतन देवासी, सुखराम बिश्नोई, हरेंद्र चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। जाट समाज के सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सभी ने समाज के विकास में सहयोग का संकल्प लिया।



