ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर/News9Rajasthan
Sanchore:- सांचौर के श्री सेनजी महाराज मंदिर में वार्षिकोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व बीईईओ भंवरलाल परमार और पूर्व जिलाध्यक्ष भरत कुमार भाटी अरणाय ने की।
मंदिर में विधिवत यज्ञ का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां दीं। महिलाओं ने मंगल गीतों की प्रस्तुति दी। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

शुभ मुहूर्त में मंदिर पर ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद श्री सेनजी महाराज की महाआरती हुई। कार्यक्रम में रड़मलराम, दलपत गोयल खिरोड़ी, प्रेम सीलु, नरपत भाटी, अशोक कोड समेत कई भामाशाह मौजूद रहे।
कासुराम भाटी झेरोल, दशरथ सत्य भादरुणा, भंवरलाल परमार झाब, कृष्ण भाटी झाब, सुरेश परमार अचलपुर और कानाराम परमार भी शामिल हुए। महेंद्र भाटी, जवाराराम अरणाय, हीराराम, गणेशाराम, हंजारीमल राठौड़, सावलजी राठौड़, केराराम, संतोष, कालूराम, पिंटू राठौड़ और शंकर भाटी सहित सैकड़ों समाज बंधु कार्यक्रम में उपस्थित रहे।



