News 9 Rajasthan
ओमप्रकाश बांगड़वा। सांचौर द्वारा शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। पिछले 5 से 7 दिनों में सांचौर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सांचौर डिस्कॉम द्वारा भारी बिजली कटौती की जा रही।
शहर वासियों और ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों को बार-बार अवगत करवाने के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं
डिस्कॉम द्वारा एफआरटी (FRT) टीम को हर महीने लाखों रुपए का भुगतान, लेकिन काम के नाम पर मात्र औपचारिकता-
सांचौर-चितलवाना शहर सहित गांवों मे डिस्कॉम द्वारा एफआरटी की टीम को निर्बाध रुप से बिजली आपूर्ति का कार्य के लिए हर महीने लाखों रुपये का भुगतान किया जाता है, लेकिन एफआरटी टीम द्वारा सिर्फ़ औपचारिकता पूर्ण की जा रही है, लाइन फॉल्ट होने के बाद शिकायत के बावजूद कोई निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
इस और डिस्कॉम के अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं और बिना किसी प्रमाणित के लाखों रुपयों का भुगतान एफआरटी टीम को भुगतान कर दिया जाता है।
पूर्व राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई बोले- बिजली विभाग द्वारा समस्या का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे धरना प्रदर्शन-
पूर्ववर्ती सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई ने कहा कि बिजली विभाग समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी, भंयकर गर्मी में लगातार बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इस और अधिकारी, कर्मचारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
News 9 Rajasthan
सांचौर शहर मे बन रहे एलिवेटेड हाइवे निर्माण के कारण रात्रि में हो रही बिजली कटौती-
सांचौर शहर में नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से एलिवेटेड हाइवे का निर्माण कार्य चल रहा है। बीम पिलर की स्थापना का काम रात में किया जा रहा है। इस कार्य के लिए डिस्कॉम पिछले 5 दिनों से रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक बिजली कटौती कर रहा है।
शहरवासियों के विरोध पर डिस्कॉम बना रहा लाइन फॉल्ट का बहाना-
शहरवासियों के विरोध के बाद डिस्कॉम अधिकारी अब लाइन में फॉल्ट का बहाना बना रहे हैं। रमेश कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी और रानीवाड़ा रोड की कई कॉलोनियों के निवासी इस कटौती से प्रभावित हैं। नौ तपा के दौरान गर्मी से पहले से ही परेशान लोगों को बिजली कटौती से दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
शहरवासी बोले- अधिकारी शिकायतों पर नहीं देते ध्यान-
बस स्टैण्ड के पास कॉलोनी निवासी कमलेश गोदारा ने बताया-डिस्कॉम अधिकारी शिकायतों का कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। पार्षद विक्रम के अनुसार लोग अंधेरे में रातें गुजारने को मजबूर हैं। विभाग की हेल्पलाइन या तो बंद रहती है या व्यस्त मिलती है। डिस्कॉम न तो कटौती की पूर्व सूचना दे रहा है और न ही शिकायतों पर ध्यान दे रहा है। गर्मी में पंखे और कूलर के बिना लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कनिष्ठ अभियंता और कंपनी के बीच डील के कारण बिजली कटौती का लगाया आरोप-
इंदिरा कॉलोनी और रमेश कॉलोनी के लोगों ने जिला कलेक्टर के नाम एडीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में नेशनल हाईवे पर बन रहे ओवरब्रिज पर गाडर (बीम) लगाने का कार्य रात्रि के समय किया जा रहा है। जिसके चलते डिस्कॉम के एक कनिष्ठ अभियंता और एलिवेटेड हाइवे का निर्माण करने वाली कंपनी के बीच साठगांठ के कारण रोजाना बिना शट डाउन लिए ही बिजली काटने का आरोप लगाया।
सवाल का जवाब नही दे पाए अधिकारी-
बिजली कटौती को लेकर डिस्कॉम के सहायक अभियंता कालूराम ने बताया-लाइन फाल्ट के कारण बिजली कटौती हो रही है, लेकिन लगातार पांच दिनों से एक ही क्षेत्र में बिजली कटौती और एक ही जगह लाइन फॉल्ट क्यों हो रही है तो उनके पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं था।



