साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की अफेयर काफी समय से चर्चाओं में हैं।
दोनों अक्सर एकसाथ दिखते रहते हैं। विजय देवरकोंडा के परिवार के साथ भी रश्मिका कई बार दिख चुकी हैं। दोनों की कई बार सगाई और शादी की भी खबर आ चुकी है। हालांकि अबतक दोनो ने सगाई-शादी नहीं की हैं। अभीतक दोनों ने अपने अफेयर को भी स्वीकार नहीं किया। इसी बीच विजय देवरकोंडा ने रश्मिका संग शादी पर रिएक्शन दिया हैं। हाल ही में विजय देवरकोंडा ने फिल्मफेयर से बातचीत किया था। इस दौरान रश्मिका संग अफेयर पर विजय से सवाल किया गया था। विजय से पुछा गया कि इंडस्ट्री के अंदरूनी लोग अक्सर उनके और रश्मिका की अफेयर की बात करते है, क्या यह अफवाहें सच है? इसपर विजय ने कहा कि ये अंदरूनी लोगों से पूछें। विजय ने अफेयर को ना तो खारिज किया और ना ही स्वीकार किया। हालांकि आगे विजय ने रश्मिका की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने रश्मिका के साथ ज्यादा फिल्में नहीं की हैं। मुझे उनके साथ और फिल्में करनी चाहिए। वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। वो एक खूबसूरत महिला हैं इसलिए केमिस्ट्री में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। वह बहुत मेहनती हैं। वो अपने इच्छा और कॉन्फिडेंस से किसी भी चीज को हरा सकती हैं। वो दयालु हैं और अपने ऊपर बाकियों के आराम और खुशी को प्रायोरिटी देती है। इसके बाद विजय से शादी को लेकर सवाल किया गया। इसपर विजय ने कहा मैं शादी जरूर करूंगा। फिलहाल मैं पार्टनर की तलाशा नहीं कर रहा हूं। इसके बाद विजय देवरकोंडा से पूछा गया कि क्या रश्मिका उनकी आदर्श पत्नी के पैमाने में फिट बैठती हैं? इसपर देवरकोंडा ने कहा- कोई भी अच्छी दिल वाली महिला इस पैमाने में फिट बैठती है।



