प्रियंक दवे, सायला/ News 9 Rajasthan:- राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने बुधवार को सायला पंचायत समिति के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में जनसुनवाई कार्यक्रम का नेतृत्व किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कोने-कोने से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं व मांगें रखीं।
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में आमजन की भागीदारी देखने को मिली। मुख्य सचेतक गर्ग ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “जनता को राहत देना सरकार की प्राथमिकता है” और किसी भी शिकायत को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

जनसुनवाई में उपखण्ड अधिकारी सूरजभान बिश्नोई, तहसीलदार लक्ष्मी चौधरी, BDO गौरव बिश्नोई, सायला थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान रामप्रकाश चौधरी, दीप सिंह धनानि, समाजसेवी पुखराज राजपुरोहित, और राहुल भंडारी सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
गर्ग ने मौके पर ही कई समस्याओं का निस्तारण किया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी विभागीय शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।
जनसुनवाई ग्रामीणों ने बिजली,पानी,सड़क,विद्युत, विधालय में रिक्त पदों को भरने सहित समस्याएं प्रमुख रहीं।

जनता की इस सीधी बातचीत ने एक बार फिर यह साबित किया कि प्रशासन जब जनता के पास पहुंचता है, तो विश्वास की डोर और मजबूत होती है।



