HomeUncategorizedहर्षवर्धन राणे की फिल्म सनम तेरी कसम हाल ही में सिनेमाघरों में...

हर्षवर्धन राणे की फिल्म सनम तेरी कसम हाल ही में सिनेमाघरों में री-रिलीज हुई थी।

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

हर्षवर्धन राणे की फिल्म सनम तेरी कसम हाल ही में सिनेमाघरों में री-रिलीज हुई थी।

री-रिलीज में फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिला था। ऐसे में मेकर्स ने सिक्वल का काम भी शुरू किया। लेकिन अब हर्षवर्धन ने सिक्वल को करने से मना कर दिया है। दरअसल सनम तेरी कसम की मुख्य हीरोइन पाकिस्तानी हैं। पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन सनम तेरी कसम में हीरोइन के रोल में दिखी थी। वही अब मावरा होकेन ने सोशल मीडिया पर एक एंटी इंडिया पोस्ट की हैं। मावरा के पोस्ट के बाद ही हर्षवर्धन ने सिक्वल को ना करना का फैसला लिया हैं। पहलगाम पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इस हमले में कई आतंकी मारे गए। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच जंग चल रही हैं। हालांकि अब सीजफायर की घोषणा किया गया हैं। वही जंग के दौरान मावरा ने एंटी इंडिया पोस्ट किया। इसपर अब हर्षवर्धन ने रिएक्शन दिया हैं। मावरा के पोस्ट के बाद हर्षवर्धन ने पिछली कास्ट के साथ काम नहीं करने का फैसला लिया हैं। इंस्टाग्राम पर मावरा होकेन को रिप्लाई देते हुए हर्षवर्धन ने लिखा कि ऐसे अनुभव के लिए तो मैं आभारी हूं, लेकिन जिस तरह की स्थिति है, और मेरे देश के बारे में जैसे कमेंट पढ़ने को मिला है, उसके बाद मैंने फैसला किया है कि अगर पिछली कास्ट के साथ दोबारा काम करना हुआ तो मैं सनम तेरी कसम 2 का हिस्सा नहीं बनूंगा। इज्जत से मना कर दूंगा। आगे हर्षवर्धन ने लिखा कि मैं इस देश, उस देश, केन्या और यहां तक कि मंगल ग्रह के सभी कलाकारों और इंसानों का सम्मान करता हूं, लेकिन मेरे देश के बारे में कोई ऐसा कमेंट करे तो वह माफी के लायक नहीं है। इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स खोने से मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मैं किसी को भी अपने गौरव और परवरिश पर आंच नहीं आने दूंगा। अपने देश के साथ खड़ा होना अच्छी बात है, लेकिन दूसरे देश के बारे में ऐसी नफरत भरी बातें लिखना और अपमानजनक कमेंट करना सही नहीं है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!