HomeNews2022 में हुई पीटीआई (PTI) भर्ती परीक्षा में परीक्षा दिलाकर PTI बनाः-...

2022 में हुई पीटीआई (PTI) भर्ती परीक्षा में परीक्षा दिलाकर PTI बनाः- राजस्थान एसओजी (SOG) ने 9 जून को किया था गिरफ्तार, डमी पीटीआई (PTI) सांचौर के सेड़िया में कार्यरत था।

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

2022 में हुई पीटीआई (PTI) भर्ती परीक्षा में परीक्षा दिलाकर PTI बनाः- राजस्थान एसओजी (SOG) ने 9 जून को किया था गिरफ्तार, डमी पीटीआई (PTI) सांचौर के सेड़िया में कार्यरत था।

डमी अभ्यर्थी बिठाकर पीटीआई बनने वाजे सुरेश विश्नोई को शिक्षा विभाग ने सस्पेंड कर दिया हैं। इससे पहले एसओजी ने उसके विरुद्ध 16 अप्रैल को मामला दर्ज किया था और 9 जून को उसे गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल वह सरनाऊ के सेडिया के राउमावि में कार्यरत था। उसकी गिरफ्तारी के बाद विभाग ने उसे सस्पेंड किया।

2022 में हुई पीटीआई (PTI) भर्ती परीक्षा में परीक्षा दिलाकर PTI बनाः- राजस्थान एसओजी (SOG) ने 9 जून को किया था गिरफ्तार, डमी पीटीआई (PTI) सांचौर के सेड़िया में कार्यरत था।

बता दें कि सांचौर तहसील के राजीवनगर निवासी सुरेश पुत्र आशूराम विश्नोई ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की शारीरिक ने शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती कर परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थी बिठाकर नौकरी हासिल की। डमी अभ्यर्थी ने 25 सितंबर 2022 को जयपुर के बजाज नगर स्थित राउमावि में सुरेश विश्नोई के रोल नंबर 737448 पर 2 परियों में परीक्षा दी।

2022 में हुई पीटीआई (PTI) भर्ती परीक्षा में परीक्षा दिलाकर PTI बनाः- राजस्थान एसओजी (SOG) ने 9 जून को किया था गिरफ्तार, डमी पीटीआई (PTI) सांचौर के सेड़िया में कार्यरत था।

इस पीटीआई भर्ती में बड़े फर्जीवाड़े की शिकायत एसओजी को मिली। सुरेश को लेकर भी डमी अभ्यर्थी बिठाकर नौकरी हासिल करने की शिकायत मिली तो 25 जून 2024 को मामले में जांच शुरू की गई। एसओजी की जांच में सामने आया कि इसने खुद परीक्षा नहीं दी। जांच में एसओजी ने सुरेश के आवेदन पत्र, प्रवेश पत्र, उपस्थिति पत्रक और चयन के बाद भरे विस्तृत आवेदन पत्र की फोटो और हस्ताक्षरों का मिलान किया। सभी दस्तावेज में फोटो और हस्ताक्षर मेल नहीं खा रहे थे। इससे साफ हुआ कि परीक्षा में डमी कैंडिडेट बैठा था। डमी कैंडिडेट की फोटो और हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर सुरेश ने परीक्षा दी और चयनित हुआ।

2022 में हुई पीटीआई (PTI) भर्ती परीक्षा में परीक्षा दिलाकर PTI बनाः- राजस्थान एसओजी (SOG) ने 9 जून को किया था गिरफ्तार, डमी पीटीआई (PTI) सांचौर के सेड़िया में कार्यरत था।

एसओजी ने उसके विरुद्ध 16 अप्रैल को राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम व धोखाधड़ी की 11 धाराओं में मामला दर्ज किया। उसे 9 जून को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद जिला शिक्षा अधिकारी भंवरलाल परमार ने आदेश जारी कर उसे सस्पेंड कर दिया। साथ ही उसके विरुद्ध विभागीय जांच शुरू की है। निलंबन अवधि में सुरेश का मुख्यालय जालोर सीबीईओ कार्यालय किया है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!