ओमप्रकाश बांगड़वा सांचौर, News 9 Rajasthan
https://news9rajasthan.com/?p=455&preview=true हरदेव जोशी सर्कल पर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में वीर सैनिकों के सम्मान में मातृभक्ति ने “सिंदूर गौरव मानव शृंखला” का आयोजन किया। जिसमें आखरिया हनुमान जी मंदिर में सभा हुई। जिसमें वक्ताओं ने संबोधित किया। जिसमें बाद सभी ने मंदिर परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। अंत में सभी सैनिकों के सम्मान में मानव श्रृंखला बनाई।

https://news9rajasthan.com/?p=455&preview=true कार्यक्रम की शुरुआत आखरिया हनुमानजी मंदिर में सभा से हुई। इस दौरान सभा में हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। इसके बाद देशभक्ति ओतप्रोत भाषण हुए। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
https://news9rajasthan.com/?p=455&preview=true कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में नीलम पंवार रहीं। अध्यक्षता मधु चौधरी ने की। संयोजन डॉ. कृष्णा अरोड़ा ने किया। संचालन खम्मा प्रजापत ने किया। वहीं कार्यक्रम की व्यवस्थाएं बीना शर्मा, अल्का गुप्ता, अनिता बालोत, भारती परमार, मीना माली, भाग्यवंती, शशिबाला, प्रियंका और इंदु ने संभालीं।
https://news9rajasthan.com/?p=455&preview=true इस दौरान वक्ताओं ने सैनिकों के बलिदान को याद किया। कहा, वे 24 घंटे देश की सेवा में लगे रहते हैं। महिला वक्ताओं ने महिला सैनिकों के त्याग को सराहा। कहा, वे परिवार छोड़कर सीमाओं की रक्षा करती हैं। यह गर्व की बात है। नीलम पंवार और मधु चौधरी ने मातृभक्ति को प्रेरित किया। कहा, सैनिकों का सम्मान करना राष्ट्रधर्म है। इस दौरान सभा भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से गूंज उठी।

https://news9rajasthan.com/?p=455&preview=true जिसके बाद सभी महिलाएं हरिदेव जोशी सर्किल पर एकत्रित हुई और सर्किल के चारों और मानव शृंखला में 150 महिलाएं एक दूसरे का हाथ पकड़कर करीब 8 मिनट तक खड़ी रहीं। और भारत माता के जयकारे लगाए। इस दौरान महिलाओं ने भारतीय सैना के सम्मान में भारत माता के नारे लागाएं।
https://news9rajasthan.com/?p=455&preview=true इस मौके कार्यक्रम में प्रांत कार्यवाहक खीमाराम, सुषमा गोयल, विनीता ओझा, इंदू दवे, मंजु सोलंकी, अर्चना सोलंकी, भावना, गोपाल, सोहन, कैलाश, जगदीश सोनी, राजू सांखला, दिनेश और प्रकाश माली समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।



