ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर News 9 Rajasthan
https://news9rajasthan.com/?p=463&preview=true राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं के विभिन्न कारणों से रिक्त पदों (जिन पदों का 5 वर्षीय कार्यकाल जनवरी 2025 एवं मार्च, 2025 में हो रहा है, उप चुनाव माह मई-जून 2025 के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही रिक्त पदों वाले क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है जो चुनाव समाप्ति तक लागू रहेगी।
https://news9rajasthan.com/?p=463&preview=true जालोर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के.गवांडे ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं में विभिन्न कारणों से रिक्त पदों (जिन पदों का 5 वर्षीय कार्यकाल जनवरी, 2025 एवं मार्च, 2025 में हो रहा है,उनको को छोड़कर) पर उप चुनाव करवाने के लिए घोषित किये गये।
https://news9rajasthan.com/?p=463&preview=true कार्यक्रम के तहत जालोर जिले में बागोड़ा पंचायत समिति की नरसाणा ग्रा.पं. के वार्ड सं. 6 व जैसावास ग्रा.पं. के वार्ड संख्या 11, भीनमाल पंचायत समिति की पूनासा ग्रा.पं. के वार्ड सं. 9 व दासपां ग्रा.पं. के वार्ड सं. 8, जसवंतपुरा पंचायत समिति की बासड़ा धनजी ग्रा.पं. के वार्ड सं. 2, सावीधर ग्रा.पं. के वार्ड सं. 1 व डोरडा ग्रा.पं. के वार्ड सं. 5 तथा चितलवाना पंचायत समिति की गुडा हेमा ग्रा.पं. के वार्ड सं. 9, केरिया ग्रा.पं. के वार्ड सं. 9, जानवी ग्रा.पं. के वार्ड सं. 2, खासरवी ग्रा.पं. के वार्ड सं. 8, झाब ग्रा.पं. 1 व आकोली ग्रा.पं. के वार्ड सं. 9 में वार्ड पंच के उप चुनाव करवाए जाएंगे।
पंचायत उप चुनाव के लिए कार्यक्रम-
https://news9rajasthan.com/?p=463&preview=true चुनाव कार्यक्रमानुसार जालोर जिले में रिक्त 13 वार्ड पंचों के उप चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियम 23 सपठित 56 के अंतर्गत 20 मई (मंगलवार) को निर्वाचन की लोकसूचना जारी की जायेगी तथा 26 मई, 2025 (सोमवार) को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये जा सकेंगे। 27 मई, 2025 (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी तथा उसी दिन अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापिस लिये जा सकेंगे तथा नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा। 8 जून, 2025 (रविवार) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान करवाया जायेगा तथा मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना करवाई जायेगी।



