HomeNewsभीनमाल के मिंडावास गांव की निकिता कंवर ने 12 आर्ट्स में 92.50...

भीनमाल के मिंडावास गांव की निकिता कंवर ने 12 आर्ट्स में 92.50 प्रतिशत अंक हासिल किए, रिजल्ट से पहले पिता की हार्ट अटैक से मौत…

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

News 9 Rajasthan
https://news9rajasthan.com/?p=530&preview=true जालोर जिले के भीनमाल के मिंडावास गांव की निकिता कंवर ने 12वीं आर्ट्स में 92.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। निकिता के पिता के पिता ने वादा किया था कि 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लेकर आई तो वे बेटी को पढ़ने दिल्ली-जयपुर भेजेंगे। लेकिन रिजल्ट से पहले ही पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बेटी का रिजल्ट आया तो सभी की आंखें भीग गई।
छात्रा निकिता ने बताया- मेरे पिता जबरदान खेती करते थे। 11 मई को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। मैं भीनमाल के लूणांवास ग्राम पंचायत के मिंडावास गांव स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हूं। आर्ट्स में मैंने 92.60 प्रतिशत बनाए हैं।
मैंने 15 अगस्त 2024 से रोजाना 5 घंटे पढ़ाई करने का लक्ष्य बनाया था। पिता का सपना था कि मैं पढ़ने बड़े शहर जाऊं, पढ़ लिखकर आईएएस बनूं। मौत से 10 दिन पहले पिता ने कहा था कि अगर तू 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लेकर आ गई। तो मैं तुझे पढ़ने के लिए जयपुर या दिल्ली भेजूंगा और तेरी फोटो अखबार में छपवाऊंगा। लेकिन रिजल्ट आने से पहले ही पिता का निधन हो गया।


निकिता कंवर बोली पिता का सपना पूरा करूँगी-

https://news9rajasthan.com/?p=530&preview=true निकिता कंवर ने बताया- मेरे पिता चाहते थे कि मैं यूपीएससी क्लियर कर आईएएस बनूं। अगर आज मेरे पिता जिंदा होते हो रिजल्ट की सबसे बड़ी खुशी उन्हें होती। अब पिता के शब्द कानों में गूंज रहे हैं। भले आज वे मेरे साथ नहीं हैं लेकिन उनके सपने आज भी मेरे साथ हैं।
पिता की मौत के बाद घर का भार मां दरिया कंवर पर आ गया है। हालात कुछ अलग हो गए हैं। अब मैं घर रहकर ही आगे की पढ़ाई करूंगी, लेकिन पिता का सपना जरूर पूरा करूंगी।

निकिता समेत 4 और बहनें, 1 भाई-

https://news9rajasthan.com/?p=530&preview=true निकिता की 3 बहने और हैं। सबसे बड़ी बहन भावना कंवर, माया कंवर, जनक कंवर व भाई महावीर हैं। बड़ी को छोड़कर दो बहनें पढ़ी-लिखी हैं। वहीं छोटे भाई महावीर ने 10वीं का एग्जाम दिया है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!