ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। सरनाउ ब्लॉक के गुदाऊ रामपुरा गांव की कबूली ढाणी में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बामनवाड़ा और कृषि विभाग ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक मोहनलाल तेतरवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने किसानों को मृदा स्वास्थ्य परीक्षण का महत्व समझाया। साथ ही पोषक तत्वों के संतुलित उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने खरीफ और रबी फसलों में लगने वाले कीटों व रोगों से बचाव के उपाय भी बताए।
कृषि विज्ञान केंद्र केशवणा के वैज्ञानिक डॉ. अर्जुनलाल ने जैविक खेती के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि यह पर्यावरण के अनुकूल है और भूमि की उर्वरा शक्ति बनाए रखती है। उन्होंने खेती में महिलाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।
सहायक कृषि अधिकारी भजनलाल विश्नोई ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इनमें तारबंदी योजना, फार्म पोंड निर्माण और प्राकृतिक खेती प्रोत्साहन शामिल हैं। उन्होंने किसानों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।



