ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। सांचौर की गोलासन ग्राम पंचायत में वंदे गंगा-जल संरक्षण जन अभियान के तहत सोमवार को श्रमदान किया गया। जमडीया सरोवर पर ग्रामीणों ने साफ-सफाई अभियान में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत सरपंच जीवाराम चौधरी और वीडीओ बिजलाराम देवासी की मौजूदगी में हुई। ग्रामीणों ने सरोवर की सफाई की। उन्होंने गाद निकाली और जल निकासी व्यवस्था को सुधारा। आस-पास पौधारोपण भी किया गया।
सरपंच जीवाराम चौधरी ने कहा कि जल संकट को सिर्फ सरकारी योजनाओं से नहीं, जन भागीदारी से सुलझाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से जल स्रोतों की निगरानी और स्वच्छता के प्रति सजग रहने का आग्रह किया।
वीडीओ बिजलाराम देवासी ने बताया कि पारंपरिक जल स्रोत हमारी सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि वंदे गंगा अभियान के तहत अन्य जल स्रोतों की भी सफाई और पुनरुद्धार किया जाएगा।
जल संरक्षण के लिए गोलासन में जुटे ग्रामीणः- जमड़ीया सरोवर की सफ़ाई की, पौधे भी लगाए, जल स्रोतों की निगरानी की शपथ ली।
Date:



