HomeNewsसांचौर पुलिस की “मिशन मदमर्दन” के तहत कार्रवाई, 2.443 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त...

सांचौर पुलिस की “मिशन मदमर्दन” के तहत कार्रवाई, 2.443 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त किया जब्त, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार…

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

ओमप्रकाश बांगड़वा। सांचौर पुलिस ने डोडा पोस्त तस्करी करते दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 2.443 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है। जोधपुर आईजी विकास कुमार के निर्देश पर मिशन मदमर्दन के तहत जालोर एसपी ज्ञानचन्द्र यादव के मार्गदर्शन में एवम् सांचौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू एवम् सांचौर सहायक पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निकट सुपरविजन में सांचौर पुलिस की टीम ने ये कार्रवाई की।

थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह कच्छवाह ने बताया कि- टीम ने गरडाली में एनएच-68 पर न्यू जम्भेश्वर हाईवे होटल के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान दो संदिग्धों को रोका। तलाशी में उनके पास से डोडा पोस्त के अलावा 18,000 रुपए नकद, एक मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा मिला।

पुलिस ने आरोपी रूगनाथराम (62) पुत्र लाडुराम और रूगनाथराम (52) पुत्र भगवानाराम निवासी राजीव नगर पुर, सांचौर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में पुनमाराम, जादाराम, गोगाराम, गोआराम और विमल सिंह की टीम भी शामिल थी।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!