स्व राजेश पायलट की पुण्यतिथि में पहुंचे अशोक गहलोत-कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि पर आज(बुधवार) दौसा में सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। दौसा के जीरोता-भंडाना स्थित स्मृति स्मारक पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी उन्हें श्रृद्धांजलि देने पहुंचे।
https://news9rajasthan.com/?p=1143&preview=true कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजेश पायलट और मेरा 18 साल तक साथ रहा, वे अचानक छोड़कर चले गए, इसका आज भी कष्ट है। प्रार्थना सभा के बहाने सचिन पायलट और गहलोत के करीब आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम कभी दूर नहीं थे। हमारे बीच प्रेम-मोहब्बत हमेशा से है।
https://news9rajasthan.com/?p=1143&preview=true प्रार्थना सभा में राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित देश-प्रदेश के तमाम नेता पहुंचे।
गहलोत भीड़ में पीछे छूटे तो पायलट लेने पहुंचे-
https://news9rajasthan.com/?p=1143&preview=true प्रार्थना सभा स्थल पर राजेश पायलट से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई। सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेता प्रार्थना सभा से उठकर प्रदर्शनी की ओर बढ़े। इस दौरान भीड़ उमड़ पड़ी। सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच में भीड़ आ गई। सचिन पायलट ने देखा कि गहलोत पीछे रह गए। पायलट खुद रुक गए। वह पीछे आए और अशोक गहलोत को साथ लिया, तब आगे बढ़े।




