HomeNewsRajasthan New District : राजस्थान के इस शहर पर लगेगी नए जिले...

Rajasthan New District : राजस्थान के इस शहर पर लगेगी नए जिले की पक्की मोहर! कवायत हुई तेज

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

Rajasthan New District Big Update: राजस्थान प्रदेश में नए जिले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन की समीक्षा के लिए राज्य प्रशासनिक इकाई गठित की है।
राज्य प्रशासनिक इकाई के पुनर्गठन के साथ ही प्रदेश में अनूपगढ़ को एक बार फिर जिला बनाए जाने की संभावनाओं ने जोर पकड़ लिया है। आपको बता दें कि पिछले काफी समय से अनूपगढ़ को जिला बनाने की स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा अब एक बार फिर राज्य प्रशासनिक इकाई के पुनर्गठन के चलते लोगों की अनूपगढ़ कस्बे को जिला बनाने की आश बढ़ गई है।

भजनलाल सरकार ने राजस्व ईकाइयों के गठन को लेकर किया आदेश जारी-

राजस्थान प्रदेश में भजनलाल सरकार ने राज्य में राजस्व ईकाइयों के गठन से संबंधित आदेश जारी किए हैं। आपको बता दें कि कि सरकार दोबारा गठित की गई राजस्व ईकाइयों में तहसील, उपखण्ड, जिला, मंडल, पटवारी, पटवार मंडल, गिरदावर सर्कल, और राज्य स्तर पर राजस्व मंडल को शामिल किया जाता है।
जिसके चलते अब अनूपगढ़ कस्बे को जिला बनाने की संभावना और बढ़ गई है। हालांकि सरकार द्वारा जारी किए गए यह आदेश विशेष रूप से किसी जिले के लिए नहीं है। अनूपगढ़ को जिला बनाया जाएगा या नहीं यह पूर्ण रूप से अब राज्य सरकार द्वारा गठित कमेटी के रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर टिका हुआ है।

आपको बता दें कि राजस्व (ग्रुप-1) विभाग द्वारा 9 अप्रैल 2025 को गठित समिति को राज्य में पहले से सरकार द्वारा घोषित जिलों की व्यवहारिक तौर पर समीक्षा करते हुए, उपखंडों एवं तहसीलों के साथ नए जिलों के गठन अथवा पुनर्संरचना के लिए सुझाव देने के आदेश दिए थे।

समिति 6 महीने में प्रस्तुत करेगी नए जिलों के गठन की रिपोर्ट-

राजस्थान सरकार ने प्रदेश में नए जिलों के गठन हेतु जो समिति सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. ललित के. पंवार की अध्यक्षता में 6 महीने में सरकार को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
इस समिति में अध्यक्ष डॉ पंवार के अलावा राज्य शासन सचिव, निदेशक अजमेर और सेवानिवृत्त आर ए एस अधिकारी राज नारायण शर्मा को भी सदस्य बनाया गया है।
राज्य में जिलों के गठन हेतु बनाई गई समिति-

जिलाधिकारियों से राय लेने के बात अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। सरकार की इस प्रक्रिया को देखते हुए एक बार फिर अनूपगढ़ कस्बे को जिला बनाए जाने की आश जग गई है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा अनूपगढ़ कस्बे को जिला घोषित करने के फैसले को वर्तमान भजनलाल सरकार ने सत्ता में आते ही निरस्त कर दिया था।
लेकिन अब सरकार ने अनूपगढ़ कस्बे को जिला बनाने हेतु लगातार बढ़ रही लोगों की मांग और अनूपगढ़ की जनसंख्या, सीमावर्ती स्थिति,
क्षेत्रफल, और प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए जिला बनाने की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!