HomeNews1 जुलाई से राजस्थान में शिक्षा विभाग करेगा बड़ा बदलाव, जानिए पाठ्यक्रम...

1 जुलाई से राजस्थान में शिक्षा विभाग करेगा बड़ा बदलाव, जानिए पाठ्यक्रम में क्या कुछ होगा नया

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

Rajasthan News : राजस्थान से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि भजनलाल सरकार अब स्कूलों के सिलेबस में बदलाव की तैयारी कर रही है।

नई शिक्षा नीति के तहत तैयार हो रहे सिलेबस में छात्रों को भारत के गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराने के लिए यह बदलाव किए जा रहे है। राजस्थान के स्कूलों में प्रारंभिक शिक्षा में अब महाराणा प्रताप से लेकर छत्रपति शिवाजी जैसे भारत के वीर योद्धा और सुभाष चंद्र बोस से लेकर वल्लभभाई पटेल जैसे क्रांतिकारी और महापुरुषों को पढ़ाया जाएगा।
राज्य सरकार के निर्देश पर योद्धा और क्रांतिकारियों के बारे में गुणवत्तापूर्ण और सटीक जानकारी स्कूलों के माध्यम से छात्रों तक पहुंचाने के लिए नए सिलेबस पर काम किया गया।
इनमें कक्षा तीन से ही हिंदी, इंग्लिश और ईवीएस की किताबों में छात्र देश और प्रदेश के योद्धा और क्रांतिकारियों के बारे में पढ़ना शुरू कर देंगे। इसके बाद कक्षा पांचवीं तक आते-आते छात्रों को वीर दुर्गादास, महाराणा प्रताप, दयानंद सरस्वती, छत्रपति शिवाजी जैसे महापुरुषों का जीवन चरित्र को सिलेबस में जोड़ा जाएगा।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने क्या कहा

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का कहना है कि नई शिक्षा नीति के तहत अब छात्र केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहेंगे। उन्हें भारतीय संस्कृति, इतिहास, वीर योद्धाओं के पराक्रम और अपने देश-प्रदेश की भौगोलिक विशेषताओं की भी व्यावहारिक और रोचक जानकारियां मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में जिस तरह के प्रावधान हैं, उसके मुताबिक सिलेबस का निर्माण किया गया है। इसी आधार पर पुस्तक लिखी गई है।

RSCIT उदयपुर की ओर से नया सिलेबस-

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रदेश के स्कूलों में कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्रों के लिए RSCIT उदयपुर की ओर से नया सिलेबस तैयार किया गया है। जो इसी सत्र में लागू किया जाएगा।

छठी से 9वीं और 11वीं का पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, एनसीईआरटी और एनसीएफ 2023 की गाइड के अनुसार तैयार किया जाएगा। जो अगले सत्र 2026-27 में लागू होगा। वहीं, कक्षा 10वीं और 12वीं का नया सिलेबस भी तैयार होना है। जो सत्र 2027-28 में लागू होगा। इसके लिए एक्शन प्लान तैयार कर पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!