HomeUncategorizedबाड़मेर पहुंचे आईजी रेंज विकास कुमार, नशा मुक्ति को लेकर जनप्रतिनिधियों और...

बाड़मेर पहुंचे आईजी रेंज विकास कुमार, नशा मुक्ति को लेकर जनप्रतिनिधियों और महिलाओं को दिलाई शपथ, क्राइम मीटिंग स्पेशल अभियानों का लिया फीडबैक…

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

Barmer:- जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार की ओर से नशे के खिलाफ चलाए गए स्पेशल अभियान ऑपरेशन नशा विहार के तहत पुलिस थाना सदर में जन जागृति शिविर का बुधवार देर शाम आयोजन किया। शिविर में आए जनप्रतिनिधियों, महिलाओं समेत सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
आईजी ने कहा कि देश और इलाके के गौरवशाली अतीत को बनाए रखने के लिए जीवन में किसी प्रकार का नशा नहीं करें। साथ ही अपने परिवार व समाज में आयोजित सभी प्रकार के समारोह में अफीम, डोडा-पोस्त समेत नशे का प्रयोग नहीं करें।

आईजी ने कहा- अपने मित्रों व परिवारजनों, समाज व समुदाय को भी नशावृत्ति का परित्याग करने के लिए प्रयासरत रहने तथा समस्त प्रकार के नशों को जड़ से खत्म करने के लिए दृढ संकल्पित रहने की शपथ दिलाई। इस प्रोग्राम में जनप्रतिनिधियों व लोगों ने विचार रखते हुए नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की प्रशंसा की गई।
आईजी ने पुलिस थाना सदर परिसर में पौधारोपण भी किया। इस प्रोग्राम के दौरान एसपी, एएसपी, डिप्टी, डीएसपी एससी-एसटी सेल, थानाधिकारी सदर, पुलिस अधिकारी व जवानों सहित जनप्रतिनिधि, सर्व समाज के लोग, महिलाएं उपस्थित रही।

क्राइम मीटिंग में चलाए जा रहे अभियानों की ली समीक्षा-

पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बुधवार को पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप अधीक्षक पुलिस, वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारी की अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। अपराध गोष्ठी के दौरान जिले की कानून व्यवस्था, अपराधों की समीक्षा एवं नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन संपोलिया, ऑपरेशन नशा विहान, ऑपरेशन जमींदोज, ऑपरेशन भौकाल, ऑपरेशन धरकर भर में की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। अपराधों की रोकथाम के​ लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने, पेंडिंग प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। फरार इनामी, हार्डकोर, टॉप-10 अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने, अवैध गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने, नाकाबंदी के दौरान वाहनों की गहनता से चैकिंग करने के निर्देश दिए गए।

नियमित गश्त व नाकाबंदी के दिए निर्देश-

संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान खुलासा कार्रवाई की समीक्षा करते हुए नकबजनी, चोरी, वाहन चोरी के प्रकरणों में सक्रिय अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने, अपराधों की रोकथाम के लिए नियमित गश्त व नाकाबंदी के निर्देश दिए गए। मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त अपराधियों के खिलाफ 68 एफ व पीट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करने, बिना नंबरी व काले शीशे लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने, अवैध शराब, मादक पदार्थ व हथियार जब्ती की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!