HomeNewsसांचौर जिले की बहाली को लेकर धरना 165वें दिन भी जारीः- नगरपालिका...

सांचौर जिले की बहाली को लेकर धरना 165वें दिन भी जारीः- नगरपालिका के वार्ड नंबर-25 के लोगों ने जिला बहाली की मांग को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन…

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला रद्द करने के बाद वापस जिला बहाल करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना बुधवार को 165वें दिन पूर्व राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई के नेतृत्व और समिति के अध्यक्ष एडवोकेट भीमाराम चौधरी के मौजूदगी में जारी रहा। इस दौरान शहर के वार्ड संख्या 25 के वार्डवासियों व संघर्ष समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नाम पर एडीएम दौलतराम चौधरी को ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि सांचौर को पूर्व कांग्रेस सरकार ने जिला घोषित किया था। यहां पर कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अमला बैठना शुरू हो गया था, लेकिन भाजपा सरकार ने सांचौर जिले को रद्द कर दिया। अब सांचौर के लोगों को जालोर के चक्कर काटने पड़ रहे है।

https://news9rajasthan.com/?p=1200&preview=true पूर्व राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई ने कहा कि भाजपा सरकार के इस निर्णय के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। अब कोर्ट से उम्मीद है कि सांचौर की जनता को न्याय मिलेगा। एडवोकेट भीमाराम चौधरी ने कहा कि रानीवाड़ा और बागोड़ा के निवासियों को जिला मुख्यालय दूर लगता है, लेकिन वे प्रतिदिन सांचौर के एडीएम कार्यालय में कार्य करवा रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि सांचौर को जिला बनाए रखना व्यावहारिक व लाभदायक है। वहीं धरने को अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। जिसमें कहा कि पिछले पांच महीनों से शांतिपूर्वक कर रहे है, लेकिन सरकार के कानों से जूं तक नहीं रेंग रही है। अगर ऐसे ही सरकार ने हमारी सुनवाई नहीं की तो मजबूरन उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। धरने का संचालन सेवानिवृत्त अध्यापक केशाराम मेहरा ने किया। इस दौरान स्मृति वन कमेटी के अध्यक्ष अमराराम माली, एडवोकेट नरेंद्र डांगरा सहित अन्य मौजूद रहें।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!