अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें 242 पैसेंजर सवार थे। इसने लंदन के लिए उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि टेकऑफ के बाद यह एयरपोर्ट की बाउंड्री भी क्रॉस नहीं कर पाया था कि इसमें धमाका हो गया। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस विमान में सवार थे।
विमान एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ, जो एयरपोर्ट कैंपस से सटा हुआ है। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।
गुजरात के मुख्यमंत्री एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए-
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन पटेल सूरत से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। राहत और बचाव कर्मियों की कई टीमें भी एयरपोर्ट भेजी गई हैं।
तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा-
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के सीएम से बात की-
हादसे के बाद गृहमंत्री शाह ने गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल से बात की और हादसे की जानकारी ली।
टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट की दीवार से टकराया-
जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। टेक ऑफ के दौरान यह एयरपोर्ट की दीवार से टकरा गया और उसमें आग लग गई।
हादसे की तस्वीरें-




