ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जोधपुर आईजी विकास कुमार के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थ, तस्करी/अवैध बजरी खनन माफिया/वांछित अपराधियों के विरुध्द “ऑपरेशन मदमस्त” के तहत जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में सांचौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू और सहायक पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निकट सुपरविजन में झाब थानाधिकारी अरूण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 11.06.2025 को मुखबिर से मिली सूचना अनुसार पमाणा में किराणे की दुकान पर दबिश देकर आरोपी गणेशाराम पुत्र प्रेमाराम जाति वागरी उम्र 43 साल निवासी पमाणा पुलिस थाना झाब के कब्जे से राजस्थान निर्मित अवैध बीयर की 13 बोतल, देशी सादा मदिरा के 48 पव्वे और देशी वोडका के 14 पव्वे बरामद कर आरोपी गणेशाराम को गिरफ्तार किया गया।
मुलजिम के खिलाफ झाब पुलिस ने प्रकरण संख्या 73/2025 राजस्थान निर्मित अवैध शराब व देशी सादा मदिरा के खरीद फरोख्त के संबंध में गहनता से अनुसंधान जारी है।
इस कार्रवाई में परखाराम सहायक उपनिरीक्षक, ओमप्रकाश कांस्टेबल और बदाराम कांस्टेबल शामिल रहे।
झाब पुलिस की “ऑपरेशन मदमस्त” के तहत कार्रवाई, राजस्थान निर्मित अवैध शराब बेचते एक आरोपी को किया गिरफ्तार…
Date:



