HomeNewsकिडनी को पावरफुलर बनाने वाले 5 हेल्दी फूड्स, डाइट में शामिल करने...

किडनी को पावरफुलर बनाने वाले 5 हेल्दी फूड्स, डाइट में शामिल करने से सालों-साल साथ देंगे आपके गुर्दे

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

Kidney Detox Superfoods: किडनी हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं, जो खून को शुद्ध करने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करते हैं. हेल्दी किडनी बेहतर एनर्जी, बैलेंस ब्लड प्रेशर और बेहतर स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक होती हैं. सही खानपान से इन्हें मजबूत और लंबे समय तक हेल्दी रखा जा सकता है. इस लेख में हम आपको ऐसे 5 हेल्दी फूड्स के बारे में बताएंगे, जो किडनी को पावरफुल बनाएंगे और उनके कार्य को सुधारने में मदद करेंगे. यह पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स न केवल किडनी की सफाई प्रक्रिया को बेहतर बनाएंगे, बल्कि उन्हें हानिकारक तत्वों से भी बचाएंगे. तो आइए जानते हैं कि किन फूड्स को डाइट में शामिल करना सबसे लाभदायक रहेगा।

किडनी को पॉवरफुल बनाने वाले फूड्स-

1. ब्लूबेरी – एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर-

ब्लूबेरी में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंथोस्यानिन होते हैं, जो किडनी की कोशिकाओं को ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं. यह फल किडनी को सूजन से भी बचाता है और इनके कार्य को बेहतर बनाता है।

2. मछली-ओमेगा-3 फैटी एसिड का खजाना-

फैटी मछलियां जैसे साल्मन, ट्यूना और मैकरल ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं, जो सूजन को कम करके किडनी को हेल्दी बनाए रखती हैं. इसके अलावा, मछली में हाई क्वालिटी का प्रोटीन होता है, जो किडनी के कार्य को सुधारता है।

3. पालक- आयरन और विटामिन का पावर हाऊस-

पालक विटामिन ए, सी और आयरन से भरपूर होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और किडनी की सफाई में मदद करता है. हालांकि, इसे संतुलित मात्रा में खाना चाहिए, क्योंकि बहुत ज्यादा पालक में मौजूद ऑक्सालेट किडनी स्टोन बना सकता है।

4. लहसुन- प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर-

लहसुन एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है. यह किडनी के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, जिससे किडनी लंबे समय तक हेल्दी रहते हैं।

5. ग्रीन टी – किडनी की सफाई के लिए बेहतरीन-

ग्रीन टी में मौजूद पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट किडनी की सफाई में मदद करते हैं और उन्हें हानिकारक तत्वों से बचाते हैं. नियमित रूप से ग्रीन टी पीने से किडनी फंक्शन बेहतर होता है और यह डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया को तेज करता है।
किडनी को हेल्दी बनाए रखने के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है. अपनी डाइट में ब्लूबेरी, मछली, पालक, लहसुन और ग्रीन टी जैसे हेल्दी फूड्स को शामिल करके आप अपने किडनी को सालों-साल फिट रख सकते हैं. साथ ही, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और प्रोसेस्ड फूड्स से बचना भी किडनी हेल्थ के लिए जरूरी है।
अगर आप अपनी किडनी को ताकतवर बनाए रखना चाहते हैं, तो इन फूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!