ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार द्वारा अवैध तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे “ऑपरेशन सफोलिया” के तहत कार्रवाई करते हुए जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशानुसार सांचौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू एवम् सांचौर सहायक पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निकट सुपरविजन में सांचौर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह कच्छवाह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 17.06.2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना अनुसार सरहद छोटी विरोल में गुजरात जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी कर आरोपी वोका भाई पुत्र मेरूजी जाति भील निवासी बेवटा पुलिस थाना थराद गुजरात के कब्जे से राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेज़ी शराब के 6 कार्टून अवैध शराब एवम् अवैध शराब मे प्रयुक्त वाहन बिना नम्बरी हीरो होण्डा साईन बाइक को जब्त कर आरोपी वोका भाई के खिलाफ प्रकरण संख्या 298 दिनांक 18.06.2025 धारा 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम में दर्ज कर आगे का अनुसंधान शुरू किया गया।
आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध अंग्रेज़ी शराब के ये ब्रांड जब्त किए-
सांचौर पुलिस ने आरोपी वोका भाई के कब्जे से मैक डॉवल्स नम्बर वन डिलेक्स कलेक्शन व्हिस्की ऑरिजनल 180 एमएल के 6 कार्टून जिनमे कुल 288 पव्वे जब्त किए गए।
पुलिस कार्रवाई मे जेठाराम सहायक उप निरीक्षक, पृथ्वी सिंह कांस्टेबल, प्रकाश कांस्टेबल मौजूद रहे।



