ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जोधपुर के एस.एन. मेडिकल कॉलेज में फार्माकोलॉजी विभाग के पीजी तृतीय वर्ष के रेजिडेंट डॉक्टर राकेश विश्नोई ने दिनांक 13 जून को प्रातः 10 बजकर 30 मिनट पर सेल्फोस की गोलियां खा थी। उसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद दिनांक 14 जून को डॉक्टर राकेश बिश्नोई का निधन हो गया था।
इस मामले को लेकर सांचौर में पूर्व राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई के नेतृत्व में विश्नोई समाज के सैकड़ों लोगों ने एडीएम दौलतराम चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। और सीनियर डॉक्टर द्वारा प्रताड़ित किये जाने के कारण राकेश बिश्नोई ने आत्महत्या कर ली थी।

सांचौर बिश्नोई समाज ने रखी पांच प्रमुख मांगें-
बिश्नोई समाज ने राकेश बिश्नोई की आत्महत्या को लेकर पांच प्रमुख मांगें रखी हैं
1. राजकुमार राठौड़, एचओडी फार्माकोलॉजी एसएनएमसी, जोधपुर को हत्या की संगीन धाराओं में गिरफ्तार किया जाये।
2. राज्य सरकार उक्त मामले की उच्चस्तरीय जांच करवायें।
3. स्व डॉक्टर राकेश बिश्नोई की पत्नी को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाए।
4. स्व डॉक्टर राकेश बिश्नोई के परिवारजनों को सरकार 2 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाये।
5. आगे इस प्रकार की घटना ना हो इसके लिए सरकार ठोस कदम उठाए। आये दिन मेडिकल सेक्टर में रेज़िडेंट डॉक्टर प्रताड़ित होकर अपना जीवन समाप्त कर रहे हैं, इन घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कानून बनाये जाये।

ज्ञापन के दौरान ये रहे मौजूद-
ज्ञापन देने वालों में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के जिला प्रधान सुरजन राम बिश्नोई, रामावतार मांझू, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश पुरोहित सीलू समेत कई बिश्नोई समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।




