HomeNewsसांचौर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधियों-प्रशासनिक अधिकारियों सहित लोगों...

सांचौर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधियों-प्रशासनिक अधिकारियों सहित लोगों ने किया योग

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। सांचौर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद देवजी भाई पटेल और उपखंड अधिकारी प्रमोद चौधरी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित राष्ट्रीय समारोह के लाइव प्रसारण से हुई। इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने योग क्रियाएं कीं।

सांचौर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते लोग

पूर्व सांसद देवजी पटेल ने कहा कि योग को केवल 21 जून तक सीमित नहीं रखना चाहिए। उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि विश्व भर में योग को अपनाया गया है और इससे जटिल बीमारियों का भी इलाज संभव हुआ है।
उपखंड अधिकारी प्रमोद चौधरी ने कहा कि विश्व भर में मनाए जा रहे योग दिवस की श्रृंखला में सांचौर में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, सरकारी कर्मचारी, आम नागरिक, युवा, बच्चे और महिलाएं शामिल हुए।

सांचौर में योग दिवस पर योगाभ्यास करते पूर्व सांसद देवजी पटेल

सांचौर पुलिस थाना परिसर में भी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास-

सांचौर स्थित पुलिस थाने में सुबह करीब 7 बजे सांचौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू एवम् सांचौर सहायक पुलिस अधीक्षक एवम् वृत्ताधिकारी कांबले शरण गोपीनाथ के मुख्य आतिथ्य में पुलिस अधिकारियों एवम् पुलिस के जवानों ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग की विभिन्न क्रियाएं की।

सांचौर पुलिस थाने में योग करते पुलिसकर्मी

इस मौके पर आवड़दान रतनू ने कहा कि- योग से शरीर स्वस्थ रहता है और अपनी दैनिक दिनचर्या की सुबह जल्दी शुरुआत योग से करनी चाहिए।
वृत्ताधिकारी कांबले शरण गोपीनाथ ने योग को दैनिक दिनचर्या की एक महत्वपूर्ण गतिविधि बताया, उन्होंने कहा कि- योग से शरीर स्वस्थ और फिट रहता है हमे रोजाना योग की विभिन्न गतिविधियों को अपनाना चाहिए जिले शरीर स्वस्थ रहे।
थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह कच्छवाह ने कहा कि- रोजाना योग करने से शरीर में किसी भी प्रकार की बीमारी नही होती है, योग अपने जीवन में कई बिमारियों से दूर रखने का काम करता है, इसलिए हमारी दैनिक दिनचर्या में योग को अपनाना चाहिए।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!