ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जोधपुर आईजी विकास कुमार द्वारा जोधपुर रेंज में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम एवम् विभिन्न प्रकरणों में लम्बे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपियों के खिलाफ “ऑपरेशन धरकरभर” के तहत जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशानुसार सांचौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू एवम् सांचौर सहायक पुलिस अधीक्षक एवम् वृत्ताधिकारी कांबले शरण गोपीनाथ के निकट सुपरविजन में चितलवाना थानाधिकारी बलदेवाराम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 20.06.2025 को मुखबिर से मिली सूचना अनुसार थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 57 दिनांक 30.03.2023 धारा 8/18,29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत 2500 रुपये के वांछित आरोपी एवम् जिले में अफीम तस्करी का टॉप-10 आरोपी गंगाराम पुत्र जालाराम जाति बिश्नोई उम्र 43 साल निवासी गांवड़ी पुलिस थाना बागोड़ा को सरहद गांवड़ी से दिनांक 20.06.2025 को गिरफ्तार किया जाकर अफीम तस्कर से अफीम की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ शुरू की गई।

इस कारवाई में चितलवाना थानाधिकारी बलदेवाराम और हेड कांस्टेबल रामलाल मौजूद रहे।



