ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जोधपुर आईजी विकास कुमार द्वारा जोधपुर रेंज में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में दर्ज विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ “ऑपरेशन धरकरभर” के तहत जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशानुसार सांचौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू एवम् सांचौर सहायक पुलिस अधीक्षक और वृत्ताधिकारी कांबले शरण गोपीनाथ के निकट सुपरविजन में सरवाना थानाधिकारी सुरजभानसिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा प्रकरण संख्या 286 दिनांक 14.06.2025 धारा 8/15, 8/17 एनडीपीएस अधिनियम में पुलिस थाना सांचौर के वांछित आरोपी ईशराराम पुत्र भीखाराम जाति प्रजापत उम्र 45 साल निवासी कुम्हारों का मोहल्ला रानीवाड़ा रोड़ सांचौर एवम् विशनाराम उर्फ विष्णुराम पुत्र भागीरथ राम जाति बिश्नोई उम्र 40 साल निवासी दाता, पुलिस थाना सांचौर को गिरफ्तार किया जाकर दोनों आरोपियों से अवैध डोडा-पोस्त एवम् अफीम के खरीद-फरोख्त के सम्बन्ध में अनुसंधान शुरू किया गया।
उपरोक्त पुलिस कार्यवाही में सुरजभानसिंह थानाधिकारी सरवाना, कैलाश कुमार कांस्टेबल,ईश्वरसिंह कांस्टेबल एवम् सुरेश कुमार कांस्टेबल मौजूद रहे।
सरवाना पुलिस की “ऑपरेशन धरकरभर” के तहत कार्रवाई, सांचौर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट मामले में फरार दो वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार।
Date:



