ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। सांचौर जिला बचाओ संघर्ष समिति का धरना 177वें दिन भी जारी है। उपखंड बागोडा की ग्राम पंचायत भालनी से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
https://news9rajasthan.com/?p=1603&preview=true धरना पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई के नेतृत्व और अधिवक्ता भीमाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुआ। समिति ने कहा कि जब तक सांचौर को जिला नहीं बनाया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। सांचौर जालोर जिले से 145 किमी और अंतिम गांव आकोड़िया रणखार से लगभग 250 किमी दूर है।
https://news9rajasthan.com/?p=1603&preview=true संयोजक भीमाराम चौधरी ने कहा कि सरकार ने बिना कारण बताए सांचौर जिला निरस्त कर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जिला निरस्त किया तो एडीएम कार्यालय दोबारा क्यों खोला गया।
https://news9rajasthan.com/?p=1603&preview=true धरने का संचालन केसराराम मेहरा ने किया। वक्ताओं ने बताया कि रानीवाड़ा और बागोडा के लोग आज भी एडीएम कार्यालय सांचौर में अपने काम करवाते हैं। भालनी से आए भरत कुमार मेघवाल, गंगाराम ढाका और भगवाना राम बेनिवाल ने कहा कि बागोडा से जालोर की दूरी अधिक है। सांचौर को जिला बनाना भौगोलिक और प्रशासनिक दृष्टि से जरूरी था।
https://news9rajasthan.com/?p=1603&preview=true कार्यक्रम में पूर्व सरपंच रामावतार मांजू, हिंदूसिंह चौहान, अमराराम माली, सदराम साहू, मोहनलाल सारण, जगमालाराम पुर, बीरबल राम, रामनिवास दारा, पीराराम पुरोहित, दयाराम संत और भगवानाराम देवासी सहित कई लोग मौजूद थे।



