ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर/क्राइम न्यूजः- News 9 Rajasthan जालोर की बागोड़ा पुलिस ने जोधपुर आईजी विकास कुमार द्वारा जोधपुर रेंज में अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थ/शराब तस्करी/आर्म्स एक्ट/अवैध बजरी खनन/वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाये जा रहे “ऑपरेशन धरकरभर” के तहत जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन मे जालोर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा और भीनमाल वृत्ताधिकारी अन्नराज सिंह राजपुरोहित के निकट सुपरविजन में बागोड़ा थानाधिकारी हुकमाराम के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 23.06.2025 को सरहद जुना चेनपुरा से अभियुक्त अकरम खान पुत्र मोहम्मद सदीक जाति कुरैशी मुसलमान उम्र 21 साल निवासी पलासनी पुलिस थाना डांगियावास जिला जोधपुर हाल जुना चैनपुरा पुलिस थाना बागोड़ा जिला जालोर के कब्जे से एक धारदार हथियार छुर्रा को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस थाना बागोड़ा द्वारा आरोपी अकरम खान को गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 85 दिनांक 23.06.2025 बीएनएस की धारा 4/25 आर्म्स एक्ट 1959 (संशोधन 2019) द्वारा दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू किया गया।
उपरोक्त पुलिस कार्यवाही में कल्याण सिंह सहायक उपनिरीक्षक, शिवजीतसिंह हेड कांस्टेबल, किशनाराम कांस्टेबल और उम्मेदसिंह कांस्टेबल मौजूद रहे।



