ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 24 जून से 9 जुलाई तक चलाए जा रहे पं.दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के दौरान बुधवार को 24 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाकर ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभांन्वित किया गया।

जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बुधवार को पखवाडे़ के दौरान माण्डोली, आकोली व बागरा में आयोजित शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएँ देखी। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने शिविर में राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, ऊर्जा, जलदाय, जल संसाधन, कृषि, उद्यानिकी, वन, खाद्य, चिकित्सा, पशुपालन, शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वायत्त शासन, समाज कल्याण की विभागीय स्टाल पर पहुँचकर कार्मिकों से शिविर की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभांवित करना सुनिश्चित करें।

पखवाड़े के दौरान बुधवार को जालोर पंचायत समिति की बागरा, आकोली व चांदणा, आहोर पंचायत समिति की चरली, दयालपुरा, अगवरी व घाणा, बागोड़ा पंचायत समिति की जैसावास व सोबड़ावास, सायला पंचायत समिति की आसाणा, तुरा व थलवाड़, भीनमाल पंचायत समिति की भागलसेफ्टा व नरता, जसवंतपुरा पंचायत समिति की दांतलावास व माण्डोली, रानीवाड़ा पंचायत समिति की मैत्रीवाड़ा व गांग, चितलवाना पंचायत समिति की रणोदर, सिवाड़ा व मेघावा तथा सांचौर पंचायत समिति की सांकड, करावड़ी व हरियाली ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन किया गया।
शिविरों के दौरान लंबित पत्थरगढ़ी और सीमाज्ञान प्रकरण का निस्तारण, स्वामित्व पट्टों का वितरण, मृदा नमूनों का संग्रहण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (एनएफ़एसए) के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का निस्तारण एवं नवीन पात्र परिवारों एवं सदस्यों की आधार सीडिंग के कार्य किए गए। वही रास्तों व जल संरचनाओं से अतिक्रमण हटाने और कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण, बिजली विभाग द्वारा झूलते तारों को खिंचवाने व विद्युत पोल समस्याओं का निस्तारण और वन विभाग द्वारा हरियालो राजस्थान के अन्तर्गत पौधा वितरण किया गया।
शिविरों में राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, ऊर्जा, जलदाय, कृषि, वन, खाद्य, स्वास्थ्य, पशुपालन, शिक्षा, सामाजिक न्याय व अन्य विभागों की जनोपयोगी सेवाओं से ग्रामीणों को लाभांवित किया गया।

गुरूवार को इन ग्राम पंचायतों में होगा शिविरों का आयोजन-
पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के अंतर्गत 26 जून, गुरूवार को जालोर पंचायत समिति की भागली सिंधलान व चूरा, आहोर पंचायत समिति की गुड़ा बालोतान, थांवला, चवरछा, रामा व वलदरा, बागोड़ा पंचायत समिति की नांदिया व चैनपुरा, सायला पंचायत समिति की तिलोड़ा, सुराणा व दादाल़, भीनमाल पंचायत समिति की दासपां व कावतरा, जसवंतपुरा पंचायत समिति की चांदूर व भरूडी, रानीवाड़ा पंचायत समिति की कागमाला, चितरोड़ी व आलड़ी, चितलवाना पंचायत समिति की टांपी, दूठवा व सेसावा तथा सांचौर पंचायत समिति की सरनाऊ, भादरूणा व बिजरोल ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।



