HomeNewsपाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला नौसेना का कर्मचारी गिरफ्तारः- महिला हैंडलर...

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला नौसेना का कर्मचारी गिरफ्तारः- महिला हैंडलर को भेज रहा था गुप्त सूचना, ऑपरेशन सिंदूर के तहत भी दी थी जानकारियां…

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान पुलिस की सीआईडी इंटेलिजेंस यूनिट ने जासूसी के आरोप में नौसेना भवन दिल्ली में तैनात यूडीसी को गिरफ्तार किया है। सीआईडी इंटेलिजेंस की टीम पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसियों के लिए जासूसी करने वालों पर नजर बनाए हुए थी।
सीआईडी को नौसेना भवन में तैनात यूडीसी विशाल यादव की जानकारी मिली। इस पर आरोपी विशाल की सर्विलांस बढ़ाई गई तो उसके बारे में कई जानकारियां सामने आई।
इसके बाद इंटेलिजेंस टीम ने उसे डिटेन कर पूछताछ की और बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार नौ सेना का कर्मचारी विशाल यादव

डायरेक्टोरेट ऑफ डॉकयार्ड में कार्यरत है आरोपी-

महानिरीक्षक पुलिस सीआईडी (सुरक्षा) राजस्थान विष्णुकांत गुप्ता ने बताया- पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसियां सामरिक जानकारी लेने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। ऐसे में उनकी टीम हर हरकत पर नजर बनाए रखती है।
इसी दौरान जानकारी सामने आई कि विशाल यादव निवासी पुनसिका, रेवाड़ी (हरियाणा) जो नौसेना भवन दिल्ली में डायरेक्टोरेट ऑफ डॉकयार्ड में यूडीसी के पद पर कार्यरत है।
वह सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की महिला हैंडलर के लगातार संपर्क में है।

पाक हैंडलर को भेज रहा था गुप्त सूचनाएं-

आईजी ने बताया- आरोपी विशाल पैसों के लालच में आकर नौसेना भवन की सामरिक महत्त्व की गोपनीय सूचनाएं महिला पाक हैंडलर को दे रहा था। इसके बाद सभी टीमें एक्टिव की गई। जिनके द्वारा लगातार विशाल और उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर रखी गई।
उन्होंने बताया- पुष्टि होने पर विशाल यादव को जयपुर लाया गया। जहां पर देश की लगभग सभी एजेंसियों के द्वारा उससे पूछताछ की गई। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन गेम खेलने का आदी है।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी भेजी सूचनाएं-

आरोपी पैसों के लिए देश की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं महिला पाक हैंडलर प्रिया शर्मा को दे रहा था। इसकी एवज में पाक हैंडलर विशाल को क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग अकाउंट में यूएसडीटी और बैंक खातों में पैसा भेज रही थी।
विष्णुकांत गुप्ता ने बताया- आरोपी के मोबाइल की फोरेंसिक जांच कराई गई, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इसमें पैसों का लेनदेन, सामरिक सूचना, मोबाइल चैट मिली है। आरोपी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी नौसेना और अन्य रक्षा संबंधी सूचनाएं महिला पाक हैंडलर को दी थी।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!