HomeNewsऑनलाइन लूडो और 15 करोड़ की ठगी... 4 आरोपी पकड़े गए, पुलिस...

ऑनलाइन लूडो और 15 करोड़ की ठगी… 4 आरोपी पकड़े गए, पुलिस अफसर बोले- कई गुना हो सकती है रकम

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

राजस्थान में अलवर जिले की रामगढ़ पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह लोग ऑनलाइन लूडो व अन्य गेम खिलवाते थे और उसकी आड़ में लोगों से ठगी करते थे। शुरुआती जांच पड़ताल में पुलिस को उनके पास से 15 करोड़ का हिसाब किताब मिला है। यह राशि और भी कई गुना हो सकती है. पुलिस अभी मामले की जांच में जुटा है।
डीएसपी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि रामगढ़ के पिपरौली गांव में करोड़ों रुपये के ऑनलाइन सट्टे की सूचना मिली थी. इस पर पुलिस ने वसीम पुत्र नवाब, शाकिर पुत्र मजीद, खालिद पुत्र खुर्शीद और राजेश पुत्र बनवारी को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी सट्टा और लूडो गेम के नाम पर लोगों से ऑनलाइन पैसे जमा करवाते थे। वे राशि को यूपीआई के जरिए विभिन्न बैंक खातों में जमा करवाते थे। फिर इसे जीएसटी वाले खातों में ट्रांसफर कर वैध बनाते थे।
गिरोह ने दो फर्म बना रखी थीं। खातों की लिमिट पूरी होने पर वे दूसरी फर्मों के जीएसटी खातों का इस्तेमाल करते थे। वेबसाइट पर खेलने के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन जरूरी था। रेफरल से जुड़े व्यक्ति की जीत पर रेफर करने वाले को 2 प्रतिशत का कमीशन मिलता था. फर्जी वेबसाइट होने के कारण बड़ी राशि जीतने वालों को भुगतान नहीं किया जाता था।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ब्रेजा व शिफ्ट कार बरामद की है। इसके अलावा 5 एंड्रॉयड मोबाइल, दो स्कैनर, पांच पैन कार्ड, दो स्वाइप मशीन, दो बैंक पासबुक, 18 एटीएम कार्ड, 6 चेक बुक और 71 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि इस पूरी प्रकिया में एडमिन की जानकारी नहीं मिलने और खुद भी अवैध गतिविधि में शामिल होने के कारण पीड़ित पुलिस में शिकायत नहीं कर पाते थे। पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच पड़ताल में इन लोगों के पास 15 करोड़ से ज्यादा का हिसाब किताब मिला है. यह राशि कई गुना अधिक हो सकती है. पुलिस लगातार जांच में जुटी है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!