ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जालोर जिले की सांचौर पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार को जब्त कर 52 कार्टून राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेज़ी शराब के अलग-अलग ब्रांड जब्त किये गये हैं।
“ऑपरेशन संपोलिया” के तहत सांचौर पुलिस की कार्रवाई-
जोधपुर आईजी विकास कुमार द्वारा जोधपुर संभाग में अवैध नशाखोरी के खिलाफ चलाये जा रहे “ऑपरेशन संपोलिया” के तहत जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में सांचौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू और सांचौर सहायक पुलिस अधीक्षक एवं वृत्ताधिकारी कांबले शरण गोपीनाथ के निकटतम सुपरविजन में सांचौर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह कच्छवाह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गंगा प्रसाद मय जाब्ता द्वारा दिनांक 29.06.2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना अनुसार सरहद छोटी विरोल से गुजरात जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी कर आरोपी महेन्द्र कुमार पुत्र रमेश कुमार जाति मेघवाल उम्र 22 साल निवासी हाडेतर पुलिस थाना सांचौर जिला जालोर के कब्जे से राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेज़ी शराब के कुल 52 कार्टून, अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन होंडा अमेंज कार नम्बर जीजे 24 एयु 4122 को जब्त किया जाकर आरोपी महेन्द्र कुमार के खिलाफ प्रकरण संख्या 318 दिनांक 30.06.2025 धारा 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम में दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू किया गया।
जब्तशुदा शराब और कार का बाजार मूल्य 16 लाख आंका जा रहा-
सांचौर पुलिस द्वारा बरामद राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेज़ी शराब और होंडा अमेज कार का बाजार मूल्य करीब 16 लाख रुपये बताया जा रहा है।
जब्तशुदा अवैध शराब का विवरण-
पुलिस द्वारा बरामद अवैध अंग्रेज़ी शराब की अलग-अलग ब्रांड पुलिस द्वारा जब्त की गई है जिसमे वाईट लेक वोडका के 13 कार्टून, किंगफ़िशर स्ट्रोंग बीयर की बोतल के 5 कार्टून, किंगफ़िशर सुपर स्ट्रोंग प्रीमियम बीयर एल्युमीनियम केन के 17 कार्टून, गॉडफ़ादर एल्यूमीनियम बीयर के 4 कार्टून, ऑफ़ीसर्स चोईस के 6 कार्टून मैजिक मूवमेंट के 3 कार्टून और रॉयलस्टेज के 4 कार्टून बरामद किए गए।

पुलिस कार्रवाई में ये रहे मौजूद-
सांचौर पुलिस की इस कार्रवाई मे गंगाप्रसाद एसआई, बजरंगलाल कांस्टेबल राजेन्द्र बेनिवाल कांस्टेबल और पृथ्वीसिंह कांस्टेबल मौजूद रहे।



