HomeNewsभीनमाल पुलिस की “ऑपरेशन खुलासा” के तहत कार्रवाई, बाइक चोरी के मामले...

भीनमाल पुलिस की “ऑपरेशन खुलासा” के तहत कार्रवाई, बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार…

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जालोर जिले की भीनमाल पुलिस ने “ऑपरेशन खुलासा” के तहत कार्रवाई करते हुए बाइक चोर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
बाइक चोरी के मामले में भीनमाल पुलिस आरोपियों से सख्त पूछताछ कर रही है।

“ऑपरेशन खुलासा” के तहत भीनमाल पुलिस की कार्रवाई-

जालोर जिले की भीनमाल पुलिस द्वारा जोधपुर आईजी विकास कुमार द्वारा जोधपुर रेंज में चलाये जा रहे मिशन मदमर्दन के तहत “ऑपरेशन खुलासा” के तहत जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों एवम् विभिन्न प्रकरणों में वांछित अभियुक्तगणों के खिलाफ कार्रवाई हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत भीनमाल थानाधिकारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 29.06.2025 को वारदात मे शरीक अज्ञात अभियुक्त के संदर्भ में गोपनीय रुप से जानकारी प्राप्त कर दो बाइक चोरी करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

भीनमाल पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार-

भीनमाल थानाधिकारी रामेश्वर भाटी मय टीम द्वारा आरोपी महेन्द्र सिंह को कस्बा भीनमाल से दस्तयाब कर पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त महेन्द्र सिंह पुत्र भंवरसिंह जाति भोमिया राजपूत उम्र 40 साल निवासी उनड़ी पुलिस थाना सायला द्वारा बाइक चोरी करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर चोरी का वाहन कबाड़ी मे बेचना स्वीकार करने पर कबाड़ी संचालक केसरसिंह पुत्र बाबुसिंह जाति राजपूत निवासी राजाराम नगर सायला पुलिस थाना सायला को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर चोरी की बाइक खरीदना बताया गया जिस पर जिस पर आरोपी केसरसिंह को गिरफ्तार कर चोरी किया हुआ बाइक बरामद किया गया।

बाइक चोरी होने पर भीनमाल पुलिस थाने में प्रकरण हुआ था दर्ज-

बाइक मालिक द्वारा बाइक चोरी होने के बाद दिनांक 28.06.2025 प्रार्थी लालसिंह पुत्र छोगसिंह जाति रावणा राजपूत उम्र 48 साल निवासी भागल भीम पुलिस थाना भीनमाल द्वारा भीनमाल पुलिस थाने में उपस्थित होकर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
प्रार्थी ने बताया कि वो एडीजे कोर्ट के पास दिनांक 26.06.2025 समय करीब 11:00 बजे को मेरी मोटरसाइकिल जिसके नम्बर RJ-16-SE-6323 को कार्ट की चार दिवारी के बाहर खड़ा करके कोर्ट के अन्दर गया था, जब वापस बाहर आया तो देखा मेरी बाइक वहां पर नही थी, जिसकी मेरे द्वारा आसपास खोज की गई लेकिन बाइक नही मिली।
इस पर प्रार्थी द्वारा भीनमाल पुलिस थाने में प्रकरण संख्या 265 दिनांक 28.06.2025 धारा 303(2) में दर्ज करवाकर अनुसंधान शुर किया गया।

पुलिस कार्रवाई में ये रहे शामिल-

भीनमाल पुलिस की इस कार्रवाई में नरेंद्र सहायक उपनिरीक्षक, खींयाराम हैड कांस्टेबल, गोपालसिंह हैड कांस्टेबल, मदनलाल कांस्टेबल, रामलाल कांस्टेबल और राजेशकुमार कांस्टेबल मौजूद रहे।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!