प्रियंक दवे/सायला
महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार जोधपुर, रेंज जोधपुर के द्वारा रेंज में अवैध बजरी खनन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन अखरोट” के तहत ज्ञानचन्द्र यादव, जिला पुलिस अधीक्षक जालोर के निर्देशानुसार जिले में अवैध बजरी परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मोटाराम गोदारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालोर एवं गौतम जैन वृताधिकारी, जालोर के निकटतम सुपरविजन में सुरेन्द्रसिंह नि.पु. थानाधिकारी सायला के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दौराने गश्त दिनांक 02-03.07.25 की मध्यरात्रि सरहद ओटवाला मामाजी के मंदिर के पास वाले रास्ते पर 02 ट्रेक्टर मय ट्रोली जिनमें एक बिना नम्बरी व दूसरा आरजे 16 आरसी 2341 बजरी से भरे हुए दिखाई दिये, जो सरकारी वाहन को देखकर भागने लगे, जिनमें से बिना नम्बरी के ट्रेक्टर चालक अपने ट्रेक्टर की लिफ्ट ऊपर करके अवैध बजरी को खाली कर दी एवं दूसरे ट्रेक्टर नम्बर आरजे 16 आरसी 2341 के दोनों चालक रात्रि में अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गये। उक्त दोनों ट्रेक्टर मय ट्रोली को जब्त कर अज्ञात मुलजिमानों के विरूद्ध मुकदमा नम्बर 181 दिनांक 03.07.2025 धारा 303(2) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट पुलिस थाना सायला में पंजिबद्ध किया गया। एवं मुलजिमों की तलाश जारी है।

कार्यवाही पुलिस टीम
भूराराम हैडकानि. 141, नरसीराम कानि. 1022, बनवारीलाल कानि. 915, पुलिस थाना सायला।



