HomeNewsनाबालिग बालिका को भगाकर ले जाने एवम् दुष्कर्म के मामले में फरार...

नाबालिग बालिका को भगाकर ले जाने एवम् दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को बागोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जालोर जिले की बागोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुछ समय पहले नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाले एवम् बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

बागोड़ा पुलिस द्वारा “ऑपरेशन धरकरभर” के तहत कार्रवाई को दिया अंजाम-

नाबालिग बालिका को भगाकर ले जाने एवम् दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को बागोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जालोर जिले की बागोड़ा पुलिस द्वारा जोधपुर आईजी विकास कुमार द्वारा जोधपुर रेंज में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन धरकरभर” के तहत कार्रवाई करते हुए कुछ समय पहले आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया था, और उसके साथ बलात्कार किया था।

बागोड़ा पुलिस ने इनके निर्देशन में कार्रवाई को दिया अंजाम-

नाबालिग बालिका को भगाकर ले जाने एवम् दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को बागोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जालोर की बागोडा पुलिस ने जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशानुसार मोटाराम गोदारा आरपीएसस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालोर एवम् अन्नराज सिंह राजपुरोहित पुलिस उप अधीक्षक भीनमाल के निकटतम सुपरविजन में बागोड़ा थानाधिकारी हुकमाराम के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

बागोड़ा पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया था प्रकरण-

नाबालिग बालिका को भगाकर ले जाने एवम् दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को बागोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जालोर जिले की बागोड़ा पुलिस द्वारा प्रकरण संख्या 82 दिनांक 17.06.2025 धारा 137(2), 127(3), 64(i) बीएनएस 2023 एवम् 3/4 पोक्सो अधिनियम में नाबालिग बालिका को भगाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया था।

बागोड़ा पुलिस ने इस आरोपी को किया गिरफ्तार-

नाबालिग बालिका को भगाकर ले जाने एवम् दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को बागोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जालोर की बागोड़ा पुलिस ने नाबालिग बालिका को भगाकर ले जाने एवं उसके साथ दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त दीपाराम पुत्र रणछोड़ाराम जाति भील उम्र 25 साल निवासी सेवाड़िया पुलिस थाना रानीवाड़ा जिला जालोर को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर अनुसंधान किया शुरू-

नाबालिग बालिका को भगाकर ले जाने एवम् दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को बागोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

बागोड़ा थानाधिकारी हुकमाराम ने बताया कि- नाबालिग बालिका को भगाकर एवम् उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी दीपाराम को गिरफ्तार कर लिया गया है, और आरोपी से अग्रिम अनुसंधान को लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस कार्रवाई में ये रहे मौजूद-

नाबालिग बालिका को भगाकर ले जाने एवम् दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को बागोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जालोर जिले की बागोड़ा पुलिस की इस कार्रवाई में हुकमाराम थानाधिकारी, कल्याण सिंह सहायक उपनिरीक्षक, मसराराम कांस्टेबल, प्रभुराम कांस्टेबल और नरेश कुमार कांस्टेबल शामिल रहे।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!