ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। सांचौर में चितलवाना के तैतरोल क्षेत्र में रह रहे घुमन्तु समुदाय के परिवारों को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया है। इन परिवारों ने सांचौर एडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
उन्होंने बताया कि वे 60 वर्षों से इसी भूमि पर रह रहे हैं। कई परिवारों ने पक्के मकान बना लिए हैं और बिजली कनेक्शन भी ले रखे हैं। इन परिवारों के पास न तो किसी अन्य गांव में जमीन है और न ही कोई वैध आवास है।

पार्षद विक्रम गवारिया ने कहा कि- घुमन्तु परिवारों को उनकी पुरानी बसावट के आधार पर जमीन आवंटित की जाए। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन इन्हें बेघर करने की बजाय पुनर्वास दे या इसी भूमि पर मालिकाना हक दे।
ज्ञापन देने वालों में नगर परिषद सांचौर के पार्षद दिलीप खोरवाल, अंबेडकर सेवा समिति सांचौर के अध्यक्ष नरेश पातलिया समेत नेमीचंद खोरवाल, मेवाराम बाजक, काजल जीनगर और अन्य लोग शामिल थे।



