ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जालोर जिले की सांचौर पुलिस द्वारा जोधपुर आईजी विकास कुमार द्वारा जोधपुर रेंज में अवैध शराब/अवैध मादक पदार्थ सहित अन्य अवैध कारोबार को लेकर चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन भौकाल” के तहत सांचौर वृत की सरवाना पुलिस ने एक इनोवा कार को नाकाबंदी के दौरान तलाशी लेने पर उस मे से राजस्थान निर्मित अवैध देशी शराब बरामद की गई है।
सरवाना पुलिस की “ऑपरेशन भौकाल” के तहत कार्रवाई-
जालोर जिले की सरवाना पुलिस द्वारा “ऑपरेशन भौकाल” के तहत कार्रवाई करते हुए जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में सांचौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू और सांचौर सहायक पुलिस अधीक्षक एवम् वृत्ताधिकारी कांबले शरण गोपीनाथ के निकट सुपरविजन में सरवाना थानाधिकारी सुरजभान सिंह मय टीम के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

सरवाना पुलिस की सीलू सरहद में नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई-
सांचौर की सरवाना पुलिस द्वारा दिनांक 07.07.2025 को सरवाना थानाधिकारी सुरजभान सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सीलू सरहद में मुखबिर की सूचना अनुसार नाकाबंदी की, इस दौरान पुलिस को एक इनोवा गाड़ी आती हुई दिखाई दी जिसे रुकवाकर उसकी तलाशी ली तो इनोवा गाड़ी में से 15 कार्टून राजस्थान निर्मित अवैध देशी शराब मिली, जिससे सरवाना पुलिस द्वारा जब्त किया गया।

सरवाना पुलिस द्वारा दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार-
सांचौर की सरवाना पुलिस द्वारा इनोवा गाड़ी में सवार अभियुक्त जनकसिंह चौहान पुत्र विहाजी जाति राजपूत उम्र 31 साल निवासी पीलूड़ा पुलिस थाना-थराद, जिला बनासकांठा, गुजरात और दीपक भाई उर्फ रड़मल भाई पुत्र शिवाभाई जाति माजीराणा उम्र 26 साल निवासी मागरोल पुलिस थाना थराद जिला बनास कांटा, गुजरात को अवैध शराब सहित इनोवा वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा अवैध शराब मे प्रयुक्त परिवहन वाहन को किया जब्त-
सरवाना पुलिस द्वारा राजस्थान निर्मित अवैध देशी शराब मे प्रयुक्त परिवहन इनोवा कार रजिस्ट्रेशन नंबर GJ-01-KP-9469 को जब्त किया गया।
पुलिस ने देशी शराब बरामद की-
सांचौर की सरवाना पुलिस द्वारा राजस्थान निर्मित अवैध देशी शराब ड्राईजीन के 15 कार्टून जब्त किये गये।
राजस्थान आबकारी एक्ट में मामला किया गया दर्ज-
सरवाना पुलिस द्वारा राजस्थान निर्मित अवैध देशी शराब के पन्द्रह कार्टून जब्त कर दोनो आरोपियों के खिलाफ राजस्थान निर्मित अवैध देशी शराब जब्त कर राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 19/54, 54 (A) में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस कार्रवाई में ये रहे शामिल-
सरवाना थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम के किशनलाल सहायक उप निरीक्षक और कांस्टेबल सुरेश ने उपरोक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया।



