प्रियंक दवे/सायलाः- उपखंड क्षेत्र के उम्मेदाबाद मे रामनगर धोरा में मॉडर्न पब्लिक माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण श्री श्री 1008 आशाभारतीजी महाराज मठ गोल व कानाराज महाराज की पावन सानिध्यता में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद लूम्बाराम चौधरी विशिष्ट अतिथि जालौर पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, ग्राम पंचायत प्रशासक सुश्री आशा कुमारी, सीबीबीओ सायला लेहरिराम माली, एडवोकेट सुरेश माली सायला पूर्व सरपंच सुरेश राजपुरोहित ताराराम चौधरी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जालौर कलेक्टर डॉक्टर प्रदीप गावंडे ने की-
कार्यक्रम में भामाशाह जयंतीलाल जैन, पहाडसिंह राजपूत, गुमानसिंह राजपुरोहित, पकाराम घांची, पारसाराम मेघवाल, जोगाराम चौधरी, कुबाराम मेघवाल, लसाराम, लकमाराम देवासी, चुनाराम, शांतिलाल, नोपाराम, लुकारम मेघवाल, भवाराम राजपुरोहित थे। कार्यक्रम के समस्त भामाशाहों का ससम्मान किया गया।

घोषणाकर्ताओ का किया सम्मान-
कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र कुमार राजपुरोहित खरल अरविंद कुमार राजपुरोहित खरल व कुबाराम मेघवाल रामनगर ने एक – एक कक्षा कक्ष की, परबतसिंह राजपूत खरल ने सीसीटीवी कैमरे , भोलाराम मेघवाल ने इनवेटर, भगाराम देवासी ने ग्रीन बोर्ड, रतनाराम देवासी ने आरओ प्लॉण्ट, , अनिल देवासी ने कम्प्यूटर सेट
सुरेश चौधरी ने 20 कुर्सिया
व 15 पंखे वसनाराम मेघवाल उम्मेदाबाद की और से घोषणा की गई |
कार्यक्रम में अतिथियों की मौजूदगी में विद्यालय परिवार व ग्रामवासियो की और से समस्त भामाशाहो का साफा सम्मान के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान कर बहुमान किया गया।

वृक्षारोपण किया-
नवीन विद्यालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान समस्त अतिथियों की ओर से विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण के भामाशाह भवाराम राजपुरोहित खरल की और से वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम में संस्था प्रधान अर्जुन धांधल की और से विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर समस्त अतिथियों व ग्रामवासियो का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। इस मौक़े पर रामनगर धोरा के समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।



