टीकमपाल/रानीवाड़ा – गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा आयोजित संकुल स्तरीय गुरु वंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन राउमावि कागमाला में पूनमसिंह पवार प्रधानाचार्य राउमावि बिलड़ के मुख्य आतिथ्य में एवं पुखराज चौधरी कार्यवाहक पीईईओ राउमावि कागमाला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ| कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश सह संगठन मंत्री मुकेश कुमार जोशी रहे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश सह संगठन मंत्री मुकेश कुमार जोशी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा का पावन दिवस अर्थात ईश्वर के समकक्ष पदवी धारण करने वाले गुरु के प्रति नतमस्तक होने, उनकी अनन्तस्य महानता का स्मरण करने का एवं गुरु के प्रति श्रद्धा व समर्पण का पर्व है। कार्यक्रम को व्याख्याता अर्जुन कुमार देवासी ,पीईईओ पुखराज चौधरी एवं मुख्य अतिथि पूनम सिंह पवार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम आयोजक एवं शिक्षक संघ राष्ट्रीय के संभाग संयुक्त मंत्री दीप सिंह देवल ने सभी उपस्थित शिक्षक साथियों,पूर्व विद्यार्थियों, का आभार व्यक्त करते हुए गुरु वंदन कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नरेश पंवार, छगनाराम सुथार,जेमताराम चौधरी , मोतीलाल, अमिता कुमारी, कृष्ण कुमार दहिया,हनुमान विश्नोई,चम्पा लाल जीनगर, जगदीश कुमार जीनगर, लीलाराम गहलोत, महेन्द्र देवासी, चेनाराम,मंजू यादव, खंगाराराम, अशोक कुमार सैनी, अजीतसिंह,पंकज कुमार, रविन्द्र बघेल, विक्रम सिंह देवल, दुर्जन सिंह,साहिल चित्तौड़ा,चौथाराम, रमेश माहेश्वरी, भामाशाह सुरेश कुमार पुरोहित, दिनेश कुमार पुरोहित,विलास कुमार माली, मुकेश कुमार दर्जी, गजेन्द्र सिंह,पूर्ण सिंह सहित पूर्व विद्यार्थी परिषद के सदस्यगण तथा अभिभावक गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शैलेष कुमार गर्ग ने किया।
राष्ट्रीय शिक्षक संघ राजस्थान के बैनर तले मनाया गुरू पूर्णिमा पर्व
Date:



