सायला ( प्रियंक दवे ) उपखंड क्षेत्र में गुरुवार को गुरुपूर्णिमा श्रद्धापूर्वक मनाई गई। गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर शीश नवाकर खुशहाली की कामना की।सायला के निंबोरानाथ नाथ महादेव मंदिर में ब्रह्मलीन रामानंद सरस्वती महाराज की पुष्प समाधि पर श्रद्धालुओं ने धूप बत्ती कर प्रसादी का भोग लगाया।तथा अभिषेक किया।

महिलाओ ने भजन कीर्तन किए।वही वालेरा स्थित दुदेश्वर महादेव मठ में गुरु पूर्णिमा पर
महंत पारस भारती महाराज के सानिध्य में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया।स्थानीय भजन कलाकारों ने गुरु महिमा सहित धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी।श्रद्धालुओं ने सूजा भारती महाराज की समाधि के दर्शन कर शीश नवाया।इस मौके प्रसादी का आयोजन किया गया।



