ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जालोर जिले की सांचौर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

“ऑपरेशन संपोलिया” के तहत पुलिस की कार्रवाई-
जोधपुर आईजी विकास कुमार द्वारा रेंज में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान “ऑपरेशन संपोलिया” के तहत जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में सांचौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू और सांचौर सहायक पुलिस अधीक्षक एवम् वृत्ताधिकारी कांबले शरण गोपीनाथ के निकट सुपरविजन में गठित टीम द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
सांचौर के सांकड़ चौकी ईचार्ज द्वारा बिना काग़ज़ात ट्रोला किया सीज, मुखबिर की सूचना पर गहनता से जांच करने पर मिला अफीम का दूध-
सांचौर के सांकड़ चौकी ईचार्ज सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में मय टीम द्वारा लाछीवाड़ तिराहे पर नाकाबंदी कर एक पिकअप ट्रोला नम्बर RJ 16 GA 2706 को रुकवाकर ट्रोला चालक केसाराम पुत्र सोनाराम जाति देवासी निवासी कुड़ा के पास अपने वाहन के संबंध में दस्तावेज नही होने पर उक्त वाहन को पुलिस द्वारा सीज कर वाहन चालक केसाराम देवासी को धारा 207 एमवी अधिनियम में वाहन सीज करने का मेमो दिया गया।
मुखबिर ने दी सूचना- केसाराम देवासी करता है अफीम का व्यापार-
पुलिस द्वारा वाहन को सीज करने के बाद मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी कि उपरोक्त सीज किये गये वाहन चालक केसाराम देवासी अवैध मादक पदार्थ अफीम के दूध का व्यापार करता है।तथा आज जो पीकअप ट्रोला सीज किया गया है उस ट्रोले में केसाराम द्वारा वाहन में गुप्त स्थान बनाकर अफीम का दूध छिपाकर रखा हुआ है।
चौकी प्रभारी ने सांचौर पुलिस को दी सूचना-
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर सांकड़ चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने इसकी सूचना सांचौर पुलिस को दी गयी जिस पर सांचौर पुलिस थानाधिकारी देवेंद्र सिंह कच्छवाह मय टीम ने सांकड़ पुलिस चौकी पहुंचकर सीज किए गये पीकअप ट्रोले की गहनता से तलाशी ली तो खाली साइड फाटक मे अलग-अलग 10 थैलियों में भरा हुआ कुल 2 किलो 285 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का दूध जब्त किया जाकर आरोपी केसाराम पुत्र सोनाराम जाति देवासी निवासी कुड़ा पुलिस थाना सांचौर के खिलाफ प्रकरण संख्या 342 दिनांक 11.07.2025 एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/18 में दर्ज कर आगे का अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस कार्रवाई में ये रहे शामिल-
सांचौर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई मे देवेंद्र सिंह थानाधिकारी, सांचौर, सुरेन्द्र सिंह सांकड़ चौकी प्रभारी, गोगाराम कांस्टेबल, जयंतीलाल कांस्टेबल, राजुसिंह कांस्टेबल, ओमकार सिंह कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल केलम और वाहन चालक कांस्टेबल रुगाराम कांस्टेबल मौजूद रहे।



