ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जालोर जिले में अवैध कारोबार को लेकर पुलिस लगातार त्वरित कार्रवाई को अंजाम दे रही है। जालोर जिले की करड़ा पुलिस द्वारा आज एनडीपीएस अधिनियम में गिरफ्तार आरोपी द्वारा अवैध कारोबार से अर्जित आय से अधिक संपत्ति को फ्रिज किया गया।

करड़ा पुलिस की “ऑपरेशन जमीदोंज” के तहत कार्रवाई-
जोधपुर आईजी विकास कुमार द्वारा जोधपुर रेंज में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन जमीदोंज” के तहत जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशानुसार सांचौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू एवम् रानीवाड़ा वृत्ताधिकारी आरपीएसस भवानी सिंह ईन्दा के निकट सुपरविजन में करड़ा थानाधिकारी कमलेश द्वारा फ्रिज की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

एनडीपीएस अधिनियम में गिरफ्तार आरोपी सुरेश कुमार की सम्पत्ति जब्त-
करड़ा पुलिस द्वारा पूर्व में दर्ज प्रकरण संख्या 278/2024 धारा 8/18, 21, 29 एनडीपीएस अधिनियम में गिरफ्तार आरोपी सुरेश कुमार पुत्र किशनाराम जाति बिश्नोई निवासी लाछीवाड़ पुलिस थाना सांचौर के द्वारा अवैध तस्करी से अर्जित आय से प्राप्त सम्पत्ति को चिन्हित की धारा 68 एफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत इस्तग़ासा मुर्तिब कर Competent Authority And Administrator SAFEM (FOP) A & NDPS Act New Delhi के कार्यालय में दिनांक 01.02.2025 को पेश किया गया।

जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव की प्रभावी पैरवी-
जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव की प्रभावी पैरवी द्वारा पुलिस थाना करड़ा द्वारा नई दिल्ली मे Competent Authority And Administrator SAFEM (FOP) A & NDPS ACT में पेश होकर अपना पक्ष रखा, जिस पर फ्रिजिंग आर्डर कन्फर्म किया जाने पर आरोपी सुरेश कुमार पुत्र किशनाराम जाति बिश्नोई निवासी लाछीवाड़ तथा उनके परिजन भाई दिनेश कुमार व पिता किशनाराम के नाम से खरीदी गयी सम्पत्ति को जब्त किया गया।
करड़ा पुलिस द्वारा ये सम्पत्ति की जब्त-
जालोर जिले की करड़ा पुलिस द्वारा आरोपी सुरेश कुमार के भाई दिनेश कुमार, पिता किशनाराम के नाम से खरीदी गयी ये सम्पति जब्त की-
1. वाहन बोलेरो केम्पर नम्बर जीजे 08 सीआर 1698
2. वाहन स्कॉर्पियो क्लासिक 11 नम्बर जीजे 18 ईए 2329
3. ट्रैक्टर नम्बर आरजे 46 आरबी 8893
4. ट्रैक्टर नम्बर आरजे 46 आरसी 3297
5. बोलेरो केम्पर नम्बर जीजे 18 एसी 7033
6. मोटरसाइकिल नम्बर आरजे 46 एसएच 3987
इन वाहनो को फ्रिज किया गया।
एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार आरोपी सुरेश कुमार मे ये मुकदमें है दर्ज-
1. प्रकरण संख्या 17 दिनांक 03/03/2019 धारा 19/54, 14/57 राजस्थान आबकारी अधिनियम
2. प्रकरण संख्या 507 दिनांक 07/10/2022 धारा 8/22, 29 एनडीपीएस अधिनियम
3. प्रकरण संख्या 200/2003, धारा 8/21, 22, 25, 29 एनडीपीएस अधिनियम
4. प्रकरण संख्या 492 दिनांक 15.09.2023 धारा 8/21, 29 एनडीपीएस अधिनियम
5. प्रकरण संख्या 278 दिनांक 23.06.2024 धारा 8/18, 21,29 एनडीपीएस अधिनियम।
पुलिस कार्रवाई में ये रहे शामिल-
कमलेश थानाधिकारी पुलिस थाना करड़ा, मलाराम सहायक उपनिरीक्षक, हनुमानाराम कांस्टेबल और श्रवण कुमार कांस्टेबल मौजूद रहे।



