प्रियंक दवे/सायलाः- महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार जोधपुर, रेंज जोधपुर के द्वारा रेंज में अवैध बजरी खनन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन अखरोट” के तहत ज्ञानचन्द्र यादव, जिला पुलिस अधीक्षक जालोर के निर्देशानुसार जिले में अवैध बजरी परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु मोटाराम गोदारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालोर एवं गौतम जैन वृताधिकारी जालोर के सुपरविजन में सुरेन्द्रसिंह नि.पु. थानाधिकारी सायला के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। उक्त टीमों द्वारा दिनांक 10.07.2025 को कार्यवाही कर 03 ट्रेक्टर मय ट्रोली बजरी से भरी हुई जब्त कर कुल 02 प्रकरण दर्ज किये गये।
कार्यवाही नं. 01-
अर्जुन कुमार सउनि. मय टीम द्वारा दिनांक 10.07.2025 को दौराने गश्त पुलिस कन्ट्रोल रूम जालोर से माफिक ईतलानुसार सरहद चौराउ में आसाणा से चौराउ जाने वाली रोड़ स्थित फांटा पर से एक बिना नम्बरी ट्रेक्टर मय टोली बजरी से भरी हुई जब्त कर मुलजिम धीराराम पुत्र हंजाराम जाति भील उम्र 27 साल निवासी सेला पुलिस थाना सिवाना जिला बालोतरा जुर्म धारा 303(2) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत गिरफ्तार कर मुकदमा नं. 189 दिनांक 10.07.2025 धारा 303 (2) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट पुलिस थाना सायला में पंजिबद्ध किया गया।
कार्यवाही नं. 02-
भंवरलाल हैडकानि. 105 मय टीम द्वारा दिनांक 10.07.2025 को दौराने गश्त पुलिस कन्ट्रोल रूम जालोर से माफिक ईतलानुसार सरहद चौराठ में आसाणा से चौराउ जाने वाली रोड़ पर आसाणा की तरफ से दो बिना नम्बरी ट्रेक्टर मय ट्रोली के आते दिखाई दिये, जिनको रूकवाने पर पीछे वाले ट्रेक्टर का चालक पुलिस जाब्ता को देखकर अपने ट्रेक्टर को थोड़ा पीछे रोककर ही मौके बबुल का झाड़ियों में भाग गया। उक्त दोनों ट्रेक्टर मय ट्रोलीयों के बजरी से भरी हुई को जब्त कर विधि से संघर्षरत किशोर को जरिये फर्द संरक्षण के पुलिस संरक्षण में लिया जाकर मुकदमा नं. 190 दिनांक 10.07.2025 धारा 303 (2) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट पुलिस थाना सायला में पंजिबद्ध किया गया।
कार्रवाई पुलिस टीम (1)-
अर्जुन कुमार सउनि. मय, रामदेवसिंह कानि. 914, नरसीराम कानि. 1022 पुलिस थाना सायला।
पुलिस टीम (2)-
भंवरलाल हैडकानि. 105 मय, अशोक कुमार कानि. 890, सीताराम कानि. 953 पुलिस थाना सायला।



