प्रियंक दवे/ सायलाः- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सायला की नगर बैठक मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय रेवतड़ा में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रांत सह मंत्री दशरथ गर्ग का प्रवास रहा। दशरथ गर्ग ने वर्तमान में चल रहे एबीवीपी के सदस्यता अभियान, कार्यक्रमों और आंदोलनों की समीक्षा की। इसके साथ ही विद्यार्थियों की समस्याओं जैसे फीस वृद्धि विरोध, पारदर्शिता, रोजगार उन्मुख शिक्षा, और छात्रावास की समस्याओं पर चर्चा की गई। छात्रनेता रमेश चौधरी ने बताया कि हम विद्यार्थीहित के लिए हमेशा प्रयासरत रहे है। और और आगे भी जब भी विद्यार्थियों को हमारी जरूरत होगी हम उनके लिए तत्पर रहेंगे।




