Homeसांचौर की ताजा खबरेराजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में प्रवेश के लिए आज अंतिम दिनः-...

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में प्रवेश के लिए आज अंतिम दिनः- इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक समेत कई ट्रेड्स में मिलेगा प्रवेश, लड़कियों के निःशुल्क प्रवेश…

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सांचौर में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 है। इच्छुक अभ्यर्थी रात 11:59 बजे तक sso.rajasthan.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


प्रवेश प्रभारी जयंती लाल ने बताया कि संस्थान में इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मेकैनिक मोटर व्हीकल और कोपा (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) जैसे रोजगारपरक व्यवसायों में प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन के बाद ऑनलाइन भरे गए फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज और प्रशिक्षण शुल्क राजकीय आईटीआई सांचौर में जमा कराना अनिवार्य है।


संस्थान प्रभारी सहायक निदेशक सकील अहमद काजी ने बताया कि लड़कियों के लिए प्रशिक्षण पूरी तरह से निशुल्क रहेगा। इससे वे भी तकनीकी शिक्षा से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष निर्धारित की गई है।


प्रवेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी और रिक्त सीटों की स्थिति के लिए अभ्यर्थी संस्थान के नोटिस बोर्ड या कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!