प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- अखिल भारतीय आचार्य ब्राह्मण सेवा संघ के जालोर जिलाध्यक्ष पद पर रमेश आचार्य को नियुक्त करने पर समाज बंधुओ व शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष देवकिशन ने शुक्रवार को रमेश आचार्य को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनित किया है।आचार्य पूर्व में भी समाज के संगठन में विभिन्न पदों की जिम्मेदारी निभा चुके है।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने प्रदेश कार्यकारिणी का आभार जताते हुए संघ हित में कार्य करने की बात कही।



