Homeसांचौर की ताजा खबरेचितलवाना भाजपा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया, कई गांवों...

चितलवाना भाजपा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया, कई गांवों में लगाए गए पौधे

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

चितलवाना/जालौर: प्रियंक दवे 
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को साकार करने हेतु चितलवाना मंडल में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के मार्गदर्शन में, जिला वन एवं पर्यावरण अभियान के संयोजक रविंद्र सिंह बालावत व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सुपरविजन में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का संचालन मंडल संयोजक
राम सिंह चारणीम की देखरेख तथा स्वामी तूलछपुरी के सान्निध्य एवं मंडल अध्यक्ष सांवलाराम माली के नेतृत्व में किया गया।


इस वृक्षारोपण अभियान के तहत ग्राम रणोदर, शीतला माता मंदिर, शिव मंदिर, गौशाला, रामदेवजी मंदिर, हेमागुड़ा, सागड़वा, शिवपुरा एवं सायड़ा में पौधे लगाए गए।

चितलवाना भाजपा मंडल के पदाधिकारी पौधारोपण करते हुए

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल उपाध्यक्ष अमर सिंह सिवाड़ा, विक्रम सिंह चौहान, हिरसिंह राठौड़, नागाराम चौधरी, बाबूलाल माली, ईश्वर सिंह चौहान, जबराराम, गणपतलाल, नारायणराम पुरोहित, थानाराम, मगाराम, धनाराम जाट, मोडाराम, राणाराम, ठाकराराम, नरेश कुमार, जगदीश कुमार बिश्नोई, पहलाद राम, केसा राम, ओखाराम, नागजीराम, मुकेश देवासी, गमनाराम लोहार, लूणाराम राजपुरोहित, द्वारकादास वैष्णव, गेनाराम प्रजापत, मोहनलाल भील, रमेश कुमार गर्ग और फुलाराम मेघवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वृक्षारोपण करते भाजपाई

इस अवसर पर वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिकाधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!