Homeसायला की ख़बरेंखाकी के संग-राखी के रंग" : एबीवीपी सायला ने पुलिस प्रशासन के...

खाकी के संग-राखी के रंग” : एबीवीपी सायला ने पुलिस प्रशासन के जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन

Date:

Related stories

सांचौर पंचायत समिति में 14 ग्राम पंचायतें बनी,पुनर्गठन के बाद 46 हुई ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं...

जालोर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी 7,83,662 गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप के....

गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग की शुरुआत, क्रिकेट में 32 टीम और वॉलीबॉल में 16 टीमें ले रही भाग

ओमप्रकाश बांगड़वा, सांचौरः- https://news9rajasthan.com/?p=2047&preview=true सांचौर के गोलासन में आंजणा प्रीमियर लीग...

श्रावण के अंतिम दिन पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- कस्बे सहित क्षेत्रभर में श्रावण मास...

प्रियंक दवे, सायला/News9Rajasthan:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई सायला द्वारा ‘प्रशासन के संग रक्षाबंधन’ कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस प्रशासन के जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।

पुलिस कर्मियों को राखी बांधती एबीवीपी कार्यकर्ता

छात्रनेता रमेश चौधरी ने बताया कि रक्षाबंधन हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित है। यह पर्व सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, वहीं भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं और उपहार देकर अपना स्नेह प्रकट करते हैं।


इकाई अध्यक्ष हेमलता दवे ने कहा कि पुलिस प्रशासन के वीर जवान कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाते हैं, जिससे हम सभी अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं। कर्तव्य के कारण वे रक्षाबंधन जैसे पर्व पर भी अपने घर नहीं जा पाते।


इसलिए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सायला पुलिस स्टेशन जाकर उन्हें रक्षा सूत्र बांधा, मुंह मीठा करवाया और उनके साथ यह त्यौहार मनाया।


सायला पुलिस प्रशासन ने एबीवीपी के इस सामाजिक और सांस्कृतिक प्रयास की सराहना करते हुए युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष हेमलता दवे, छात्रनेता रमेश चौधरी, कल्पना राजपुरोहित, रीतिका राजपुरोहित, पूजा मेघवाल, शंकर सोनी, नवीन महेश्वरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!